गिरफ्तार अभियुक्त तस्कर  
आसनसोल

बैन कफ सिरप फेंसिडिल के साथ तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 1,300 बोतल फेंसिडिल सिरप बरामद

Vijay Shankar

मुर्शिदाबाद : सुती पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को बड़ी मात्रा में बैन कफ सिरप फेंसिडिल के साथ बॉर्डर पार करके बांग्लादेश ले जाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। ड्रग डीलर को रविवार सुबह सुती थाने के हसनपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मोहम्मद जहीर है। वह बांग्लादेश के चापाई नवाबगंज जिले के शिबगंज थाना इलाके का रहने वाला है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 1,300 बोतल फेंसेडिल जब्त की गई। रविवार को गिरफ्तार व्यक्ति को दस दिनों की पुलिस कस्टडी के अनुरोध पर बहरमपुर नारकोटिक्स कोर्ट में पेश किया गया। जज ने उसे पांच दिनों की पुलिस कस्टडी का आदेश दिया। जंगीपुर पुलिस जिले के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को पूछताछ के लिए कस्टडी में लिया गया है ताकि जब्त फेंसिडिल का सोर्स और इस तस्करी में और कौन-कौन शामिल है, यह पता लगाया जा सके। जब्त फेंसिडिल की मार्केट वैल्यू लाखों रुपये है। सुती पुलिस ने बताया कि सूत्रों से जानकारी मिली थी कि ड्रग्स की खेप हसनपुर के रास्ते बांग्लादेश जाएगी। खबर के मुताबिक, इलाके में निगरानी शुरू कर दी गई। युवक रविवार सुबह एक बैग लेकर बॉर्डर की ओर जा रहा था। इसके बाद उसे रोककर जब बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से 1,300 बोतलें फेंसिडिल बरामद हुईं।

SCROLL FOR NEXT