सौंदर्य सौंदर्य
अपराजिता

बरकरार रखें अपने सौंदर्य को 30 के बाद भी

सौंदर्य

वैसे तो हर उम्र में सौंदर्य की देखभाल की आवश्यकता होती है पर 30 वर्ष की आयु के बाद तो यह बहुत ही आवश्यक है नहीं तो आप अधेड़ लगने लगती हैं। अगर इस आयु में सौंदर्य की देखभाल की अवेहलना की जाए तो आप उम्र से अधिक नजर आती हैं। निम्न उपाय अपनाकर आप अपने सौंदर्य और स्वास्थ्य को इस उम्र में भी बरकरार रख सकती हैं।

पानी अधिक पीएं ताकि आपके शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलें।

सुबह फलों सब्जियों के रस का अधिक सेवन करें। फास्टफूड और डिब्बाबंद भोजन का सेवन न करें।

विटामिन सी के उत्तम स्रोतों का सेवन करें। विटामिन सी हमें रसीले फलों से प्राप्त होता है। इनमें

एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं और त्वचा के लिए अच्छे होते हैं और शरीर के ऊतकों को क्षतिग्रस्त होने से रोकते हैं।

उन फलों व सब्जियों का भी अधिक सेवन करें जिनमें बैटा केरोटिन पाया जाता है जैसे गाजर आदि। बैटा कैरोटिन आपकी त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करता है।

समय पर संतुलित भोजन का सेवन करते रहें। वसा का सेवन कम करें। तैलीय भोजन के सेवन की बजाय उबला हुआ भोजन लें।

अपनी त्वचा को प्रतिदिन साफ करें और रात को सोते समय माश्चराइजर का प्रयोग करें।कैमिकल युक्त सौंदर्य प्रसाधनों का प्रयोग न करें क्योंकि ये त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। हर्बल सौंदर्य प्रसाधनों का ही प्रयोग करें क्योंकि ये त्वचा की सुंदरता को कायम रखते हैं साथ ही रसायन रहित होने के कारण त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते।

बालों की देखभाल व सौंदर्य के लिए सप्ताह में एक बार बालों पर तेल लगाकर मालिश करें और उसके बाद गर्म पानी में तौलिए को भिगोकर और निचोड़कर बालों को तौलिए से बांध दें। इससे तेल बालों की जड़ों तक पहुंचेगा। दो घंटे पश्चात् शैम्पू करके बालों को साफ करें और बालों की कंडीशनिंग करना न भूलें।

महीने में एक बार फेशियल, मेनिक्योर व पेडिक्योर अवश्य करवाएं। फेशियल आपके चेहरे के आकर्षण को बनाए रखता है और त्वचा में कसाव लाता है। मेनिक्योर और पेडिक्योर से आपके हाथ व पैर साफ व संवरे रहेंगे।

अपनी उम्र, इमेज या अवसर के अनुसार मेकअप करें। अपने नैन नक्श को जांचिए और उन तरीकों को अपनाइए जो सबसे अधिक प्रभावी ढंग से आपके सौंदर्य को निखार सकें। ध्यान रहे कि आपका मेकअप ऐसा हो जो आपको अधिक से अधिक खूबसूरत बनाए।

धूम्रपान व अल्कोहल का सेवन न करें। धूम्रपान रक्तवाहिनियों को रक्त पहुंचने की क्रिया में कमी लाता है। ये सूक्ष्म रक्त वाहिनियां हमारी त्वचा के नीचे होती हैं और इस कारण से झुर्रियों की समस्या होती है। अल्कोहल सेवन से भी त्वचा में झुर्रिया पड़ती हैं

नियमित व्यायाम करें। इससे आप चुस्त तो रहेंगी ही, साथ ही त्वचा में आभा आएगी। व्यायाम सेरक्तसंचार और मांसपेशियों की शक्ति बढ़ती है और शरीर लंबे अरसे तक युवा बना रहता है। व्यायाम करने से शरीर का लचीलापन बढ़ता है व मानसिक तनाव भी दूर होते हैं और नींद अच्छी आती है। सोनी मल्होत्रा(उर्वशी)

SCROLL FOR NEXT