अक्सर युवतियां जब किसी के प्यार में पड़ती हैं तो ब्वायफ्रेंड को खुश रखने की हर संभव कोशिश करती हैं। इस चक्कर में अपनी पसंद-नापसंद को लगातार इग्नोर करती हैं जिससे उनकी रिएल्टी खो सी जाती है। मनोवैज्ञानिकों के मुताबिक ऐसे में व्यक्ति अक्सर अपने प्यार के लिए पजेसिव भी हो जाता है जोकि किसी भी रिलेशनशिप के लिए ठीक नहीं।
ध्यान दें कुछ कारगर टिप्स पर:-
आप जैसी हैं, वैसी रहें। उसकी पसंद के मुताबिक स्वयं को थोड़ा चेंज कर सकती हैं पर पूरी तरह चेंज हो जाना ठीक नहीं।
बैलेंस बनाकर चलें। किन बातों में आप समझौता कर सकती हैं, इसकी एक लिस्ट बना लें तो बेहतर है।
आधुनिक पुरुष स्वतंत्र, स्मार्ट व आत्मविश्वासी महिलाओं को पसंद करते हैं। पिछलग्गू महिलाएं उन्हें कतई पसंद नहीं, सो अपनी अलग पहचान बनाएं।
ब्वायफ्रेंड को स्पेस दें पर यह आप तभी कर पाएंगी जब आप इन्डिविजुअल बनेंगी।
उसे खुश रखने हेतु उसकी कमियों को छुपाना ठीक नहीं। यदि वह आपसे अपने बारे में कुछ भी पूछे तो उसे मिसगाइड हरगिज न करें। स्पष्ट रूप से उसकी कमी उसे बताएंगी तो वह इसे दूर करने का प्रयास करेगा वरना इसकी कमियां जल्द ही दूसरों के समक्ष उजागर होने लगेंगी। ध्यान रहे, एकांत में ही ऐसा करें।
उसे अपनी पसंद-नापसंद के बारे में भी बताएं। उसका मन जीतने के लिए स्वयं की पसंद को नज़रअंदाज करेंगी तो आपकी रिलेशनशिप खतरे में पड़ सकती है क्योंकि वह आपके बनावटीपन को कभी न कभी नोटिस करेगा ही। हो सकता है, वह इससे इरीटेट होकर आपसे दूर जाने लगे।
वह कभी दूसरों के सामने आपसे गलत बिहेव करे तो उसके नाराज होने के भय से चुप न रहें। अकेले में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें और उसे अहसास कराएं कि उसे आपके साथ वैसा नहीं करना चाहिए था। आप ऐसा नहीं करेंगी तो यह उसकी आदत बन जाएगी क्योंकि कभी-कभी व्यक्ति को अहसास ही नहीं होता कि वह सामने वाले के साथ कुछ गलत कर रहा है।
स्वयं को ’टेकन फॉर ग्राटेंड‘ न लें। ऐसा करेंगी तो वह भी आपको सम्मान नहीं दे पाएगा। वह अपने पास्ट के बारे में कुछ कहे तो आप ’मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता‘ कहकर बात को टालें नहीं। उसका पास्ट रिलेशनशिप क्यों सफल नहीं हुआ, इसके बारे में अवश्य जानें। इससे आपको अपने रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। आप उसकी मित्र मंडली में स्वयं को अनकम्फर्टेबल फील करती हैं तो उसे अवश्य बताएं। भाषणा गुप्ता(उर्वशी)