ऊनी कपड़े Ai Generated Image
अपराजिता

गर्म कपड़ों को लंबे समय तक नया बनाए रखने के लिए अपनाएं ये तरीके

Om Prakash Mishra

यूं तो सामान हर कोई खरीदता है परंतु महंगाई के इस जमाने में चीजों को खरीदना ही नहीं बल्कि उनका रख रखाव भी जरूरी है ठीक इसी प्रकार गर्म कपड़े बार-बार खरीदना आम आदमी के लिए संभव नहीं है अतः आप अपने पुराने ऊनी व गर्म कपड़ों की साज संभाल पर पर्याप्त ध्यान देकर उन्हें अधिक दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं ।

इसके लिए निम्न टिप्स आजमाएं-

  • ऊनी कपड़ों को आयरन करने के लिए स्टीम आयरन का इस्तेमाल करें।

  • गरम कपड़ों को पहनने से पहले ड्राईक्लीन करा लें।

  • गीले या नमी वाले गर्म कपड़ों पर इस्त्री न करें। ऐसा करने से उनकी चमक फीकी पड़ सकती है। इन्हें हैगर पर न लटकाएं।

  • ऊनी वस्त्रों को सुखाते समय आस्तीनों का जरूर ध्यान रखें वरना वे लटक कर ढीली हो जाएंगी।

  • ऊनी वस्त्रों को उल्टा कर धोएं और सुखाएं।

  • नमी वाले स्थानों में गर्म कपड़ों को कभी भी न रखें।

  • अगर गर्म कपड़ों पर कॉफी गिर जाए और दाग पड़ जाए तो अल्कोहल और सफेद सिरका बराबर मिलाकर उसमें कपड़ों को डुबोएं। दागवाली जगह को हल्का सा मलें और साफ कपड़े से पोछ दें। दाग निकल जाएंगे।

  • दूध या स्याही ने आपके ऊनी वस्त्रों को खराब कर दिया है तो सादा स्पिरिट में एक कपड़ा भिगोकर दाग वाले स्थान पर रगड़ें । फिर सफेद सिरका लगा कर धो दें।

  • अल्कोहल आपके गर्म कपड़े पर छलक जाए तो उसे फौरन साफ कपड़े से पोंछकर गर्म पानी और सर्जिकल स्पिरिट से धोएं। कपड़े पर पड़ा अल्कोहल निकल जाएगा।

(उर्वशी)कोमल रूपरेला

SCROLL FOR NEXT