अपराजिता

इन व्यंजनों का स्वाद चखा ? चटखारे भरते रह जाएंगे !

Om Prakash Mishra
पालक डोसा

पालक डोसा

सामग्री : चावल का आटा 1/2 कप, गेहूं का आटा एक कप, पालक लगभग 200 ग्राम, नमक स्वादानुसार, हरी मिर्च बारीक कटी एक से दो, प्याज एक बारीक कटा, अदरक एक छोटा टुकड़ा, तेल 2 बड़े चम्मच।

विधि : पालक को अच्छी तरह धो कर अदरक व मिर्ची के साथ दो मिनट उबाल लें।

पालक का पानी निथार कर अलग रख दें। मिक्सी में पेस्ट बना लें। गेहूं व चावल के आटे को एक प्याले में मिलाएं व थोड़ा थोड़ा पेस्ट डालते हुए घोल बनाएं। ख्याल रहे गांठ न पड़े। इसमें प्याज व नमक भी मिलाएं। जरूरत पड़ने पर पानी मिलाएं। अब डोसा बनाने के लिए तवा गरम करें। पतला डोसा फैलाएं।

मैसूर डोसा

मैसूर डोसा

सामग्री : डोसा घोल 2 कप, सूखी लाल मिर्च 6, अदरक एक छोटा टुकड़ा, लहसुन कली 8 से 10, भुनी हुई चना दाल 1/2 कप, नमक स्वादानुसार, नींबू का रस एक बड़ा चम्मच, तेल 2 बड़े चम्मच।

विधि : डोसा घोल में जरूरत के अनुसार पानी व नमक डाल कर अलग रखें। मैसूर मसाला बनाने के लिए सबसे पहले ग्राइंडर में सूखी लाल मिर्च, अदरक, लहसुन, चना दाल, नमक व नींबू के रस का एक महीन पेस्ट बना लें। अब सादा डोसा बनाने की सामान्य विधि से डोसा बनाएं पर डोसा ज्यादा पतला न बनाएं। डोसे को पलटें नहीं और उस पर चम्मच की सहायता से मैसूर मसाला चारों ओर फैलाएं। जितना तीखा खाना चाहते हैं, उतना ही मसाला लगाएं।

स्पेशल पालक पनीर

स्पेशल पालक पनीर

पनीर बच्चों से ले कर बड़ों तक, सभी को पसंद आता है। पनीर के कुछ नए स्वाद बनाने हैं तो कभी इन सब्जियों को भी बना कर देख लें।

सामग्री : पालक के पत्ते 250 ग्राम, पनीर मसला हुआ 100 ग्राम, लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई 5 से 6, अदरक खूब बारीक कटा हुआ एक इंच, टमेटो चिली सॉस 2 बड़े चम्मच, सोया सॉस एक छोटा चम्मच, सिरका या नींबू का रस एक बड़ा चम्मच, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, चीनी 1/4 छोटा चम्मच, तेल एक छोटा चम्मच, सजाने के लिए रोस्टेड तिल।

विधि : पालक के पत्तों को उबलते पानी में दो मिनट के लिए ब्लांच करें। ठंडा होने पर बारीक काट लें। कड़ाही में तेल गरम करें। आंच मंदी करके कटा लहसुन डाल कर हल्का सा पकाएं। साथ ही कटा अदरक डाल कर हल्का गुलाबी करें। सारे मसाले व सॉस एक कटोरी में डाल कर मिलाएं। इसमें दो बड़े चम्मच पानी डाल कर मिश्रण तैयार करें। इसे तेल में डाल कर एक मिनट चलाएं और पालक डाल कर अच्छी तरह मिलाएं। रोस्टेड तिल डालें व पनीर भुरभुरा करके डाल दें। स्पेशल पालक पनीर तैयार है। (उर्वशी)नरेंद्र देवांगन

SCROLL FOR NEXT