स्वादिष्ट दाल AI Generated Image
अपराजिता

बनाएं स्वादिष्ट व पौष्टिक दालें

लौकी वाली दाल

सामग्रीः- एक कटोरी मूंग की दाल, एक कटोरी लौकी छोटी-छोटी चौकोर आकार में कटी,

हरी धनिया की दो गड्डियां बारीक कटी हुई, एक बड़ा प्याज, एक चम्मच हल्दी

पाउडर, एक चौथाई चम्मच पंचफोरन (सौंफ, राई, कलौंजी, जीरा, मेथी का मिश्रण) दो

तेज पत्ता, दो सूखी लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार, तेल तीन बडे़ चम्मच।

विधिः- दाल को धोकर बर्तन में रख लें। प्रेशर कुकर में दाल व लौकी एक साथ हल्दी व

नमक डाल कर उबालने के लिए रखें। उबलने के बाद तड़के की तैयारी करें। कड़ाही

आंच पर रखें। उसमें तेल गरम करें। सूखी लाल मिर्च, तेज पत्ता, पंचफोरन डालें। जब

चटकने लगे तो उसमें प्याज डाल दें। हल्के लाल हो जाने पर, उबली हुई दाल में इसे

डाल दें। हरे धनिए की पत्तियों से सजा कर चावल के साथ परोसें।

पालक वाली दाल

सामग्रीः- एक कटोरी चने की दाल, एक कटोरी पालक बारीक कटे हुए, एक बड़ा टमाटर

बारीक कटा हुआ, आधा चम्मच लहसुन का पेस्ट, एक चौथाई चम्मच अदरक का

पेस्ट, एक बड़ा चम्मच प्याज बारीक कटा हुआ, हरे धनिया की पत्तियां बारीक कटी

हुई, जीरा पाउडर आधा चम्मच, हल्दी पाउडर आधा चम्मच, साबुत जीरा एक चौथाई

चम्मच, दो सूखी लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार, तेल तीन बड़े चम्मच, एक छोटा

चम्मच घी।

विधिः- चने की दाल को धोकर एक घन्टा भिगो लें। प्रेशर कुकर में तेल गरम करें।

साबुत जीरा व सूखी लाल मिर्च डालें। चटकने के बाद इसमें प्याज सुनहरा होने तक

भूनें। लहसुन व अदरक का पेस्ट डालें। हल्दी, जीरा व लाल मिर्च और भूनें। एक दो

बार चलाने के बाद इसमें पालक डालें। दो कटोरी पानी छान कर उबालने के लिए रख

दें।

दाल को अधिक देर तक न गलने दे कर आंच से उतार लें। कुछ समय भाप निकल

जाने के पश्चात कुकर खोलिए। पानी हो तो इसे सुखा लीजिए। परोसते समय थोड़ा

सा घी डाल दें। इसे सादी व तंदूरी रोटियों के साथ परोसें।

मिश्रित सब्जियों से बनी दाल

सामग्रीः- एक कटोरी मसूर की दाल, एक कटोरी मिली-जुली सब्जियां लम्बे आकार में

कटी हुई (फली, गाजर, टमाटर, एक छोटा आलू), पंचफोरन एक चौथाई चम्मच, एक

चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, हींग दो चुटकी, सूखी लाल मिर्च, दो तेज पत्ता,

कच्चे नारियल का बूरा दो बड़े चम्मच।

विधिः- दाल को धो लें। प्रेशर कुकर में दाल व कटी हुई सब्जियों को हल्दी व नमक के

साथ उबालने के लिए रखें। उबलने के बाद आंच से उतार लें। अब तड़के की तैयारी

करें। एक कड़ाही में तेल गरम करें। उसमें पंचफोरन, तेज पत्ता, सूखी लाल मिर्च डालें।

चटकने के बाद इसमें हींग व प्याज डालें और कुछ देर भूनें और अंत में नारियल

डालें। पांच मिनट तक स्त्री । इस तड़के को अब दाल में डाल दें। इस दाल को सादे

चावल के साथ परोसे।

सहजन की फली और अरहर की दाल

सामग्रीः- एक कटोरी अरहर की दाल, दो सहजन की फली मध्यम आकार की कटी हुई,

एक टमाटर, मीठी नीम की कुछ पत्तियां, राई आधा चम्मच, हींग दो चुटकी, एक बड़ा

प्याज, हल्दी पाउडर एक चम्मच, नमक स्वादानुसार, तेल दो बड़े चम्मच।

विधिः- प्रेशर कुकर में दाल व सहजन की फली को हल्दी व नमक के साथ उबालने के

लिए रखें। उबलने के पश्चात् आंच से उतार लें। अब आप तड़के की तैयारी करें।

कड़ाही गरम करें व तेल डालें। इसमें सूखी लाल मिर्च व राई डालें। चटकने के पश्चात्

उसमें प्याज व हींग डालें। अंत में कढ़ी पत्ता डाल कर दाल में डाल दें। इसे आप सादे

चावल के साथ परोसें। रूबी(उर्वशी)

SCROLL FOR NEXT