शिवानी की बुद्धिमता AI Generated Image
साहित्य

शिवानी की बहादुरी ने ऐसे बचाई बच्चों की जान, भाई का बदला नजरिया

बाल कथा

Om Prakash Mishra

गुड़िया

विभु सारा दिन खेलने में आनंद लेने वाला बच्चा था। उसकी एक छोटी सी बहन शिवानी थी। शिवानी के पैदा होने पर विभु को कोई खुशी न हुई। माता-पिता उसे समझाते कि शिवानी को भगवान ने तुम्हारे साथ खेलने के लिए भेजा है, कितनी प्यारी सी गुड़िया है तुम्हारी बहन, पर विभु को उसकी बहन को प्यारी और गुड़िया कहकर उसके माता-पिता द्वारा किया संबोधन अच्छा न लगता।

विभु उसकी इस बात पर कोई गौर न देता और शाम होते ही अपनी मंडली में जा मिलता और खूब खेलता। वापस आने पर थका हारा अपनी पढ़ाई करता और सो जाता। शिवानी बेचारी छोटा सा मुंह लिए उदास सी हो जाती।

ज्यों-ज्यों शिवानी बड़ी होने लगी, वह विभु के स्कूल से आने पर हंसती, अपनी हंसी हाथ पैर मारकर प्रदर्शित करती पर विभु उसकी तरफ कोई ध्यान न देता। जब शिवानी तीन चार साल की हुई तो उसका मन करता कि भैया उसके साथ खेले। विभु उसकी इस बात पर कोई गौर न देता और शाम होते ही अपनी मंडली में जा मिलता और खूब खेलता। वापस आने पर थका हारा अपनी पढ़ाई करता और सो जाता। शिवानी बेचारी छोटा सा मुंह लिए उदास सी हो जाती। कभी-कभी वह भैया के पीछे-पीछे खेल के मैदान तक चली जाती और वहां भैया को दूसरे बच्चों के साथ खेलता देखकर खुश होती।

वह उसे डांटता

विभु को उसका पार्क में जाना भी नहीं सुहाता था । घर आकर वह उसे डांटता कि तुम मेरे पीछे क्यों आई हो। इतना डांटता कि वह बेचारी थोड़ा रोकर चुप हो जाती। माता-पिता कुछ कहते तो गुस्से में कहता कि भगवान ने इसे हमारे ही घर ही क्यों भेजा है, कहीं और क्यों नहीं भेजा। शिवानी सहमी रहती पर फिर भाई के बाहर जाने पर पीछे चली जाती।

शिवानी ने जोर से भैया को पुकारा, 'भैया, बन्दर बन्दर !' चारों और बन्दरों को देखकर बच्चे घबरा गए।

हर शाम की तरह शिवानी कल शाम भी खेल के मैदान में भाई के पीछे गई। थोड़ी ही देर में उसने देखा कि पार्क में अचानक बन्दरों का झुण्ड आ गया। बच्चे खेलने में मग्न थे। बन्दरों के झुण्ड से बेखबर खेल रहे थे। शिवानी ने जोर से भैया को पुकारा, 'भैया, बन्दर बन्दर !' चारों और बन्दरों को देखकर बच्चे घबरा गए। बच्चों को कुछ सूझ नहीं रहा था। इतने में शिवानी ने पास मिट्टी के ढेले उठा कर बन्दरों पर मारना शुरू कर दिया। देखा देखी बच्चों ने भी धीरे-धीरे मिट्टी वगैरह फेंकी।

विभु के मित्रों ने शिवानी को बहुत प्यार किया और धन्यवाद दिया कि इसके कारण आज हम सब बच गए।

बंदरों को लगा सभी बच्चे मिलकर हमारा मुकाबला कर रहे हैं। एक-एक करके बंदर वापस जाने लगे। सभी बन्दरों के जाने के बाद विभु के मित्रों ने शिवानी को बहुत प्यार किया और धन्यवाद दिया कि इसके कारण आज हम सब बच गए। विभु को भी उस दिन महसूस हुआ कि मेरे इतना दुत्कारने पर भी मेरी बहन को मेरे साथ कितना प्यार है। उस दिन के बाद विभु कुछ समय अपनी बहन को देने लगा और उसे गुस्सा भी न करता। (उर्वशी)सुनीता गाबा

SCROLL FOR NEXT