पानी की किल्लत AI Generated Image
साहित्य

पानी की किल्लत: जंगल के जानवरों ने मिलकर ऐसे खोजा समाधान

बाल कथा

Om Prakash Mishra
‘अरे, यह क्या नदी का पानी इतना गंदा ? इसके ऊपर तो काली सी परत जमी है। इस पानी में जाने से तो मेरे बच्चे बीमार हो जाएंगे, मगर हम नदी में तैरना नहीं सीखेंगे तो कहां जाएंगे ?‘

सुबह हो चुकी थी। नदी ने देखा, उसके पानी के ऊपर काली सी परत जमी है। मछलियां लगातार मरती जा रही हैं। मरी हुई मछलियां पानी के ऊपर तैर रही हैं। नदी को बहुत दु:ख हुआ। वह गुस्से से झल्ला कर बोली, ‘ओ मानव, पानी के बिना तू तिल-तिल कर मरेगा जैसे ये मछलियां मर रही हैं।‘

तभी चुनमुन बतख अपने तीन बच्चों के साथ आई। वह अपने बच्चों को तैरना सिखाने आई थी।

‘अरे, यह क्या नदी का पानी इतना गंदा ? इसके ऊपर तो काली सी परत जमी है। इस पानी में जाने से तो मेरे बच्चे बीमार हो जाएंगे, मगर हम नदी में तैरना नहीं सीखेंगे तो कहां जाएंगे ?‘ बतख बड़बड़ाई और हैरान हो कर बतखों के अध्यक्ष के पास गई। उसने अपनी समस्या अध्यक्ष को बताई, ‘अध्यक्ष महोदय, अब समस्या बहुत बढ़ गई है। कोई न कोई हल तो हमें निकालना ही होगा।‘

‘ठीक है, मैं जंगल के मुख्यमंत्री से इस बारे में बात करता हूं।‘ अध्यक्ष महोदय ने आश्वासन दिया। बतखों का अध्यक्ष अपने चार-पांच साथियों के साथ जंगल के मुख्यमंत्री के पास गया और अपनी समस्या बताई। मुख्य मंत्री इस समस्या का हल करने में असमर्थ थे। उन्होंने जंगल के जानवरों के साथ इस समस्या पर चर्चा की।

गिल्लू बंदर बोला, ‘ज्यादातर समस्या मई-जून के महीने में होती है। हमें मई-जून के लिए ज्यादा पानी बचा कर रखना होगा। हमारे यहां कितने तालाब हैं जो हमारी लापरवाही की वजह से बेकार पड़े हैं। हम अपनी थोड़ी सी मेहनत से उनको पानी का एक अच्छा स्रोत बना सकते हैं। हम उन तालाबों को साफ करेंगे जिससे बारिश के मौसम में उनमें पानी इकट्ठा किया जा सके। पानी में रहने वाले जीव भी उसमें रहेंगे। साथ ही हम जैसे जानवरों को भी सुविधा होगी।‘ सभी गिल्लू की राय से सहमत थे। सभी जानवरों ने मन लगा कर तालाब साफ किया। अब तालाबों में खूब पानी है। सभी जानवर खुश हैं। गर्मी के मौसम में भी पानी की समस्या नहीं होती। (उर्वशी)नरेंद्र देवांगन

हमारे यहां कितने तालाब हैं जो हमारी लापरवाही की वजह से बेकार पड़े हैं। हम अपनी थोड़ी सी मेहनत से उनको पानी का एक अच्छा स्रोत बना सकते हैं। हम उन तालाबों को साफ करेंगे जिससे बारिश के मौसम में उनमें पानी इकट्ठा किया जा सके।
SCROLL FOR NEXT