पश्चिम बंगाल में BJP और TMC लोकसभा में कितनी सीटें जीतेंगी ? PK ने लगाया ये अनुमान

पश्चिम बंगाल में BJP और TMC लोकसभा में कितनी सीटें जीतेंगी ? PK ने लगाया ये अनुमान
Published on: 

कोलकाता : 2024 लोकसभा के रण को लेकर चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कई चौंकाने वाले दावे किये हैं। लोकसभा चुनावों की शुरुआत से पहले प्रशांत किशोर ने बड़े दावे किये हैं, उनके मुताबिक बंगाल और तेलंगाना में माेदी चौकाएंगे। प्रशांत ने कहा कि विपक्ष ने सत्तारूढ़ बीजेपी का "रथ" रोकने के कई मौके गंवाए उन्होंने भाजपा को जिन राज्यों में अच्छी सफलता मिलने की भविष्यवाणी की है उनमें बंगाल भी है। प्रशांत ने कहा है कि आश्चर्य होगा क्योंकि मेरी राय में पूरी संभावना है कि बंगाल में बीजेपी नंबर एक पार्टी बनने जा रही है। तमिलनाडु में बीजेपी का वोट पर्सेंट दोहरे अंक में पहुंच सकता है। तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, बिहार और केरल में लोकसभा की कुल 204 सीट हैं। हालांकि, बीजेपी 2014 या 2019 में इन सभी राज्यों में 50 सीट भी नहीं जीत सकी थी। उसने इन राज्यों में 2014 में 29 और 2019 में 47 सीटें हासिल की थीं। देश में लोकसभा की कुल 543 सीट हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in