गरिया में लिव-इन पार्टनर की निर्मम हत्या: प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

पुलिस जांच में जुटी
मृतक सार्थक सरकार
मृतक सार्थक सरकार
Published on: 

दक्षिण 24 परगना : नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग रिया फरताबाद इलाके में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। पारिवारिक विवाद और हत्या की यह खौफनाक रात पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान वर्षीय सार्थक सरकार (25) के रूप में हुई है, जो पेशे से इंजीनियर थे और मूल रूप से बारासात के रहने वाले थे। गड़िया के फरताबाद स्थित एक फ्लैट में वह अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ रह रहे थे। आरोपी युवती कानून (लॉ) की पढ़ाई कर रही है। मिली जानकारी के रविवार की रात किसी बात को लेकर फ्लैट के अंदर तीखी बहस और आपसी विवाद हुआ, जो धीरे-धीरे हिंसक रूप ले गया। नुकीली वस्तु से गले पर किया गया वार जांच कर रही पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि विवाद के दौरान बेरहमी से सार्थक के गले पर किसी नुकीली वस्तु या स्क्रूड्राइवर से घातक वार किया गया। इस अचानक हुए हमले और चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के फ्लैटों के लोग तुरंत बाहर निकल आए और घटना की सूचना तुरंत नरेंद्रपुर थाने की पुलिस को दी। अस्पताल ले जाने पर हुई मौत, मां-बेटी गिरफ्तार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान अवस्था में सार्थक को तुरंत स्थानीयब निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस जघन्य अपराध में मृत युवक की लिव-इन पार्टनर और उसकी मां—दोनों की संलिप्तता पाई गई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस खौफनाक वारदात के पीछे असल वजह क्या थी और इसमें किन अन्य तथ्यों या हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News