विधानसभा चुनावों के नतीजों की बदली तारीख, अरुणाचल और सिक्किम के नतीजे अब …

Published on: 

नई दिल्ली: केंद्रीय चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में होने वाले विधानसभा चुनावों के परिणाम की तारीख बदल दी है। शनिवार को चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रमों का ऐलान करते हुए बताया था कि लोकसभा और चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम 4 जून को ही आएंगे। लेकिन आयोग ने अब इसमें बदलाव किया है। अब अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के परिणाम 2 जून को आएंगे। बता दें कि लोकसभा चुनावों के साथ अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और उड़ीसा में विधानसभा चुनाव होने हैं।
लोकसभा के परिणाम 4 जून को ही आएंगे
बता दें कि सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होगा। वहीं लोकसभा चुनाव के लिए मतदान भी दोनों प्रदेशों में इसी दिन होगा। पहले परिणाम भी एक ही साथ आने वाले थे. लेकिन अब चुनाव आयोग ने इसमें बदलाव कर दिया है। अब यहां विधानसभा चुनाव के परिणाम लोकसभा के परिणामों से 2 दिन पहले आएंगे। लोकसभा के परिणाम तय तारीख 4 जून को ही आएंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in