किस लिए बना है खिलौना ?

महंगे खिलौनों का मोह: क्या बच्चों की सृजनात्मकता पर लग रही है बंदिश?
खिलौना
खिलौनेAI Generated Image
Published on: 
खिलौना
खिलौनाAi Generated Image
जैसे ही वह उस रैक की तरफ हाथ बढ़ाता है, “खबरदार! उसे हाथ मत लगाना, नीचे गिरकर टूट जाएगा! मेहमान आएँगे तो देखेंगे, बस दूर से देखो!” बच्चा अपना हाथ वापस खींच लेता है।

शोकेस के खिलौने और बच्चे की बेबसी

किसी बच्चे के जन्मदिन या किसी त्योहार के बाद घर के ड्राइंग रूम का नजारा देखिए। मेज या अलमारी के सबसे ऊपरी काँच वाले रैक पर एक चमकदार, रिमोट से चलने वाली लाल कार या बेहद खूबसूरत गुड़िया सजी हुई है। देखने में यह किसी भी बच्चे का सपना लग सकती है। लेकिन उस घर के छह साल के बच्चे की आंखों में इस खिलौने को लेकर एक अजीब-सी बेबसी है। जैसे ही वह उस रैक की तरफ हाथ बढ़ाता है, “खबरदार! उसे हाथ मत लगाना, नीचे गिरकर टूट जाएगा! मेहमान आएँगे तो देखेंगे, बस दूर से देखो!” बच्चा अपना हाथ वापस खींच लेता है। वह उस महंगे खिलौने को किसी अजायबघर में रखी प्राचीन मूर्ति की तरह निहारता है, और फिर चुपचाप कोने में पड़े किसी पुराने, टूटे हुए प्लास्टिक के डिब्बे या बोतल के ढक्कन से खेलने लगता है।

​खिलौना
खिलौना Ai Generated Image

हम यह भूल जाते हैं कि जिस खिलौने को बच्चा छू नहीं सकता, खोल नहीं सकता, और अपनी कल्पना के अनुसार तोड़-जोड़ नहीं सकता, वह खिलौना है ही नहीं।

हम खिलौने लाते हैं या अपनी हैसियत का नुमाइशघर ?

शिक्षाविद् गिजुभाई बधेका ने माता-पिता की इस नुमाइशी मानसिकता पर बेहद सटीक प्रहार किया था। उन्होंने लिखा था कि बड़े लोग खिलौने बच्चे के खेलने के बजाय अपने घर की शोभा बढ़ाने और अपनी हैसियत दिखाने के लिए खरीदते हैं। हम यह भूल जाते हैं कि जिस खिलौने को बच्चा छू नहीं सकता, खोल नहीं सकता, और अपनी कल्पना के अनुसार तोड़-जोड़ नहीं सकता, वह खिलौना है ही नहीं।

खिलौना
जिज्ञासा को कबाड़ समझने की आदतAI Generated Image

वह जैसे ही उसका पेच या ढक्कन खोलने की कोशिश करता है, पिता झपटकर खिलौना छीन लेते हैं, “तुम्हें तो हर चीज बर्बाद करने की आदत है! इतनी महंगी चीज लाकर दी है, दो मिनट में कबाड़ कर दोगे!”

जब जिज्ञासा को 'कबाड़ करने की आदत' समझ लिया जाता है

आज के दौर में यह प्रवृत्ति और भी ज्यादा दिखाई देती है। बाजार से दो हजार रुपये का एक इलेक्ट्रॉनिक रोबोट या पज़ल सेट लाया जाता है। बच्चा उत्साह से उसका डिब्बा खोलता है और यह जानने की कोशिश करता है कि इसके भीतर आवाज कहाँ से आ रही है या इसके पहिये कैसे घूम रहे हैं। वह जैसे ही उसका पेच या ढक्कन खोलने की कोशिश करता है, पिता झपटकर खिलौना छीन लेते हैं, “तुम्हें तो हर चीज बर्बाद करने की आदत है! इतनी महंगी चीज लाकर दी है, दो मिनट में कबाड़ कर दोगे!” खिलौना वापस डिब्बे में बंद होकर अलमारी के ऊपर रख दिया जाता है।

खिलौना
रंगों के डर सेAi Generated Image
नतीजा यह होता है कि बच्चा उन महंगे रंगों को हाथ लगाने के बजाय मोबाइल स्क्रीन पर उंगली घिसना ज्यादा सुरक्षित समझता है, क्योंकि वहाँ न कुछ गिरने का डर है, न टूटने की डाँट।

रंगों के डर से मोबाइल की स्क्रीन तक का सफर

यही हाल रंगों और किताबों का भी है। महंगे स्केच पेन या वाटर कलर का डिब्बा इस शर्त पर दिया जाता है कि “एक भी रंग बाहर नहीं गिरना चाहिए, दीवार या कपड़ों पर दाग नहीं लगना चाहिए।” अब सोचिए, जिस बच्चे की उंगलियों की मांसपेशियां अभी पूरी तरह विकसित भी नहीं हुई हैं, वह इस डर के साये में भला क्या चित्र बनाएगा? नतीजा यह होता है कि बच्चा उन महंगे रंगों को हाथ लगाने के बजाय मोबाइल स्क्रीन पर उंगली घिसना ज्यादा सुरक्षित समझता है, क्योंकि वहाँ न कुछ गिरने का डर है, न टूटने की डाँट।

खिलौना
बाल मनोविज्ञानAI Generated Image
हम वयस्कों के लिए किसी भी वस्तु का मूल्य उसकी कीमत और टिकाऊपन से तय होता है। हमें लगता है कि कोई चीज जितने लंबे समय तक नई और सुरक्षित रहेगी, हमारा पैसा उतना ही वसूल होगा। लेकिन बच्चे का मस्तिष्क इस अर्थशास्त्र को नहीं समझता।

क्या कहते हैं बाल मनोवैज्ञानिक जीन पियाजे ?

सवाल यह है कि अपने बच्चों की खुशी के लिए हजारों रुपये खर्च करने वाले माता-पिता आखिर उन्हें उन चीजों को जी भरकर इस्तेमाल क्यों नहीं करने देते ? इसके पीछे वास्तविक कारण क्या है ? मनोवैज्ञानिक इसे मटेरियलिस्टिक अटैचमेंट अर्थात भौतिक वस्तुओं के प्रति मोह और प्रिजर्वेशन बायस कहते हैं। हम वयस्कों के लिए किसी भी वस्तु का मूल्य उसकी कीमत और टिकाऊपन से तय होता है। हमें लगता है कि कोई चीज जितने लंबे समय तक नई और सुरक्षित रहेगी, हमारा पैसा उतना ही वसूल होगा। लेकिन बच्चे का मस्तिष्क इस अर्थशास्त्र को नहीं समझता। प्रसिद्ध बाल मनोवैज्ञानिक जीन पियाजे के अनुसार, बच्चे वस्तुओं को देखकर नहीं, बल्कि उन्हें छूकर, उलट-पलटकर, खोलकर और तोड़कर दुनिया को समझते हैं। जब कोई बच्चा किसी खिलौने का पहिया निकालता है, तो वह नुकसान नहीं कर रहा होता; वह भीतर बैठे एक नन्हे वैज्ञानिक की जिज्ञासा शांत कर रहा होता है कि आखिर यह गोल चीज चलती कैसे है!

जब कोई बच्चा किसी खिलौने का पहिया निकालता है, तो वह नुकसान नहीं कर रहा होता; वह भीतर बैठे एक नन्हे वैज्ञानिक की जिज्ञासा शांत कर रहा होता है
खिलौना
क्या गुम हो रहा है बचपन ?AI Generated Image

उसके अवचेतन में यह संदेश बैठ जाता है कि घर में रखी निर्जीव वस्तुओं की कीमत उसकी अपनी खुशी और सीखने की ललक से कहीं ज्यादा है।

खिलौना बचाने की जिद में क्या गुम हो रहा है बचपन ?

जब हम बार-बार टूट जाएगा या खराब मत करना कहकर उसे रोकते हैं, तो अनजाने में हम उसके भीतर दो बड़े नुकसान कर देते हैं। पहला, उसकी सर्जनात्मकता और खोजवृत्ति कुंद हो जाती है। वह किसी भी नई चीज को आजमाने से डरने लगता है। दूसरा, उसके अवचेतन में यह संदेश बैठ जाता है कि घर में रखी निर्जीव वस्तुओं की कीमत उसकी अपनी खुशी और सीखने की ललक से कहीं ज्यादा है।

खिलौना
बच्चों के लिए कैसे खिलौने चुनें ?AI Genetared Image

यदि कोई वस्तु इतनी नाजुक या महंगी है कि उसके टूटने पर आपको दुख होगा या आप बच्चे पर हाथ उठा देंगे, तो उसे बच्चे का खिलौना कहकर घर मत लाइए।

क्या हर महंगी चीज तोड़ने की छूट दे दी जाए ?

तो क्या इसका मतलब यह है कि बच्चों को हर कीमती चीज तोड़ने की खुली छूट दे दी जाए ? बिल्कुल नहीं। समाधान रोक-टोक में नहीं, बल्कि समझदारी भरे चुनाव और विश्वास में छिपा है। यदि कोई वस्तु इतनी नाजुक या महंगी है कि उसके टूटने पर आपको दुख होगा या आप बच्चे पर हाथ उठा देंगे, तो उसे बच्चे का खिलौना कहकर घर मत लाइए। बच्चों के लिए हमेशा ऐसे खिलौने चुनें, जैसे लकड़ी के ब्लॉक्स, मिट्टी, साधारण गेंद या मजबूत पुर्जों वाले सेट, जिन्हें वे बिना किसी डर के गिरा सकें, जोड़ सकें और खुलकर खेल सकें।

खिलौना
दस मिनट का जादूAI Generated Image

पेचकस लेकर साथ बैठने का दस मिनट का जादू

अगर बच्चा किसी पुराने खिलौने या घड़ी को खोलने की जिद कर रहा है, तो उसे डाँटने के बजाय एक छोटा पेचकस लेकर खुद उसके साथ बैठ जाइए। कहिए, “चलो, मिलकर देखते हैं कि इसके अंदर क्या है और यह कैसे काम करता है।” यह दस मिनट का साथ उसे किसी भी महंगे स्कूल से बेहतर विज्ञान और इंजीनियरिंग सिखा देगा।

खिलौना
आजादी का कोनाAI Generated Image
खिलौने का असली उपयोग किसी बच्चे के हाथों से घिसकर, टूटकर और जुड़कर उसकी यादों का हिस्सा बन जाना है। अगली बार जब बच्चा अपने खिलौने के साथ कोई नया प्रयोग कर रहा हो, तो उसे टोकने से पहले एक पल रुककर सोचिएगा।

आजादी का कोना और यादों में घिसते खिलौने

आप घर में एक नो-रिस्ट्रिक्शन ज़ोन बना सकते हैं। घर का एक छोटा-सा कोना या एक चटाई ऐसी तय कर दीजिए, जहाँ बच्चे को रंग बिखेरने, कागज काटने या खिलौने फैलाने की पूरी आजादी हो। वहाँ गंदा मत करना या खराब मत करना जैसे शब्द पूरी तरह वर्जित हों। खिलौने का असली उपयोग किसी बच्चे के हाथों से घिसकर, टूटकर और जुड़कर उसकी यादों का हिस्सा बन जाना है। अगली बार जब बच्चा अपने खिलौने के साथ कोई नया प्रयोग कर रहा हो, तो उसे टोकने से पहले एक पल रुककर सोचिएगा। कहीं ऐसा न हो कि एक खिलौने को बचाने की जिद में हम अपने बच्चे के भीतर के कलाकार और वैज्ञानिक को हमेशा के लिए कैद कर दें। (युवराज) दुर्गेश्वर राय

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News