Kolkata Metro Service : आज एक बार फिर मेट्रो … | Sanmarg

Kolkata Metro Service : आज एक बार फिर मेट्रो …

कोलकाता : कोलकाता में एक बार फिर मेट्रो सविर्सेज ठप हो गई। रवीन्द्र सरोवर स्टेशन पर रेक ब्रेक की समस्या होने के कारण मेट्राे सर्विसेज को शुक्रवार दोपहर अप लाइन पर ट्रेनें आधे घंटे से अधिक समय तक बाधित रहीं। ऑफिस hour में ऐसी घटना होने के कारण ऑफिस से घर लौटने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मेट्रो रेल सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 4:56 बजे दक्षिणेश्वर जाने वाले एक रेक में ब्रेक में दिक्कत आ गई। ट्रेन रवीन्द्र सरोवर स्टेशन पर रुकी। रेक 8 मिनट तक स्टेशन पर रुकी रही। ब्रेक की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन अंत में इसकी मरम्मत नहीं हो सकी। परिणाम स्वरूप रेक पूरी तरह से खाली हो गया है। इस रुकावट के कारण अप लाइन पर एक के बाद एक ट्रेनें खड़ी रहीं। स्टेशन-टू-स्टेशन सेवा व्यवधान की भी घोषणा की गई है। लाइन टिकटिंग भी बंद कर दी गई। मेट्रोरेल अधिकारियों ने कहा कि आधे घंटे के निलंबन के बाद सेवा बहाल कर दी गई।

 

Visited 129 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर