PM Modi Oath Taking Ceremony : मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी …. | Sanmarg

PM Modi Oath Taking Ceremony : मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी ….

नई दिल्ली :  नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। बता दें कि इसके बाद एनडीए गठबंधन दल के अलग-अलग सांसदों ने भी शपथ ली है। बता दें कि पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश-विदेश से मेहमान नई दिल्ली पहुंचे हैं। नरेंद्र मोदी के बाद राजनाथ सिंह और फिर अमित शाह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई है। इसके बाद नितिन गडकरी के अलावा जगत प्रकाश नड्डा व शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण,  सुब्रमण्यम जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, एचडी कुमारस्वामी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान ने शपथ ली है। राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान और जीतन राम मांझी को शपथ दिलाई। राष्ट्रपति ने राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और सर्वानंद सोनोवाल को शपथ दिलाई। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने वीरेंद्र खटीक और राममोहन नायडू को शपथ दिलाई। प्रहलाद जोशी और जुएल उरांव को भी दिलाई गई शपथ। राष्ट्रपति ने गिरिराज सिंह और अश्विनी वैष्णव को दिलाई शपथ। राष्ट्रपति ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और भूपेंद्र यादव को दिलाई शपथ। राष्ट्रपति ने गजेंद्र सिंह शेखावत और अन्नपूर्णा देवी को शपथ दिलाई। राष्ट्रपति ने किरेन रिजीजू और हरदीप सिंह पुरी को शपथ दिलाई। आपको बता दें कि गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर से जीते हैं। अन्नपूर्णा देवी यादव, झारखंड के कोडरमा से जीतकर आई हैं। राष्ट्रपति ने मनसुख मंडाविया और जी किशन रेड्डी के दिलाई शपथ। राष्ट्रपति ने इंद्रजीत सिंह को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और डॉ. जितेंद्र सिंह को शपथ दिलाई। राष्ट्रपति ने चिराग पासवान और सीआर पाटिल को शपथ दिलाई। राष्ट्रपति ने मनसुख मंडाविया और जी किशन रेड्डी के दिलाई शपथ। राष्ट्रपति ने इंद्रजीत सिंह को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और डॉ. जितेंद्र सिंह को शपथ दिलाई। राष्ट्रपति ने अर्जुन राम मेघवाल और प्रतापराव जाधव को मंत्री पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति ने जयंत चौधरी और जितिन प्रसाद को शपथ दिलाई। राष्ट्रपति ने श्रीपद नाईक और पंकज चौधरी को शपथ दिलाई।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति भवन में 7 देशों के लीडर्स के अलावा देश के फिल्म स्टार भी इस समारोह में पहुंचे। इनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, विक्रांत मेसी और राजकुमार हिरानी शामिल हैं। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी दिखे। मोदी ने रविवार सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे अटल जी की समाधि और नेशनल वॉर मेमोरियल गए। सुबह मोदी ने अपने आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ मीटिंग की।

Visited 142 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
1
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर