Guruwar Puja: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु लगायेंगे बेड़ा पार, जल्द कर्ज से मिलेगा छुटकारा

कोलकाता: हिंदू मान्यताओं के अनुसार सप्ताह के हर दिन का कोई न कोई विशेष महत्व होता है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित दिन है। इस दिन भक्ति भाव से विष्णु देव की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में पैसों की तंगी दूर होती है। घर में सुख शांति का माहौल होता है। लेकिन अगर इस दिन कई छोटी-बड़ी गलतियों को करने से भी बचना जरूरी है। कुछ बातों का इस दिन विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप भी अपने जीवन में कई तरह की आर्थिक समस्याओं से परेशान हैं तो इन बातों का सही से ध्यान रखना जरूरी है।

जीवन में कई बार लोग आर्थिक विषमताओं का सामना करते हैं। ऐसी परिस्थिति में गुरुवार को कुछ उपाय करके इन चीजों से छुटकारा मिल सकता है। इस दिन सुबह स्नान करके केले की पेड़ का पूजन करें। इससे विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा किसी पीली चीजों का दान करना चाहिए। धन से जुड़ी समस्याएं इससे दूर होती है।

कई बार लोग अनावश्यक कर्ज में डूब जाते हैं ऐसा होने पर गुरुवार के दिन सच्चे मन से विष्णु भगवान की पूजा करें। पूजा के बाद पर्स में 7 लौंग रखना चाहिए। ऐसा करने से कर्ज धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाता है।

इसके अलावा इस दिन किसी को भी कोई भी पैसा उधार न दें और किसी से भी उधार लेने की कोशिश भी गुरुवार को नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। गुरुवार के दिन गंगाजल से स्वंय को शुद्ध करना चाहिए। जबकि भगवान विष्णु का अभिषेक करना नहीं भूलना चाहिए। इसके अलावा पूजा के वक्त घी का दीपक जलाने से घर में सुख शांति आती है। भगवान विष्णु की भक्तों पर कृपा होती है।

Visited 46 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Delhi Metro में Reel के लिए अश्लील डांस, लड़की का वीडियो वायरल

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो में DMRC (डीएमआरसी) की लगातार चेतावनी के बावजूद नाच- गाना, लड़ाई- झगड़ा और बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहा। बीते आगे पढ़ें »

ऊपर