Kolkata Metro: सुरंग में आधे घंटे तक क्यों रुकी रही मेट्रो ? | Sanmarg

Kolkata Metro: सुरंग में आधे घंटे तक क्यों रुकी रही मेट्रो ?

Fallback Image

कोलकाता: शहर में लोकल ट्रेन के अलावा मेट्रो में भी हर दिन हजारों लोग यात्रा करते हैं। इस दौरान ऑफिस जाने टाइम लोगों की भारी भीड़ होती है। आज मंगलवार(20 फरवरी) को मेट्रो सेवा तकनीकी समस्या के कारण सुरंग में फंसी रही। जिसकी वजह से काम पर जाने वालों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि पार्क स्ट्रीट और एस्प्लेनेड के बीच लाइन में गड़बड़ी के कारण ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक मेट्रो सेवाएं बाधित रहीं।

करीब 30 मिनट बाद शुरू हुई सेवा

आज सुबह करीब 10:30 बजे मेट्रो के पायलट को अचानक पार्क स्ट्रीट और एस्प्लेनेड के बीच लाइन पर कुछ असामान्य सा लगा। जिसके बाद उसने तेजी से ब्रेक लगाया। तेज झटके के साथ मेट्रो रुक गई। यात्रियों में दहशत फैल गई। मेट्रो को तुरंत खाली कराया गया। इंजीनियर मौके पर पहुंचे। मरम्मत का काम शुरू किया गया। इस घटना के कारण शुरुआत में कुछ देर के लिए अप और डाउन लाइन पर सेवाएं बाधित रहीं। हर स्टेशन पर ऑफिस आने-जाने वाले लोगों की भीड़ बढ़ गयी। लोगों ने मेट्रो के अलावा दूसरा रूट अपनाना शुरू कर दिया। कुछ लोग फिर से सेवा सामान्य होने का इंतजार कर रहे थे। करीब 30 मिनट बाद मेट्रो सेवा फिर से शुरू हुई।

Visited 107 times, 2 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर