Share Market: स्टॉक मार्केट में आज कई शेयर बने रॉकेट, जानें Sensex-Nifty का हाल | Sanmarg

Share Market: स्टॉक मार्केट में आज कई शेयर बने रॉकेट, जानें Sensex-Nifty का हाल

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन यानी गुरुवार(15 फरवरी) को तेजी के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज(BSE) का बेंचमार्क सेसेंक्स 227.55 अंकों की बढ़त के साथ 72,050.38 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(NSE) का निफ्टी भी 70.7 अंक की बढ़त के साथ आखिर में 21,910.75 के स्तर पर बंद हुआ। आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी देखी गई। BSE मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स 1-1 प्रतिशत चढ़े।

टॉप गेनर्स

निफ्टी पर टॉप गेनर्स में एमएंडएम, बीपीसीएल, ONGC, NTPC और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन रहे, जबकि टॉप लूजर्स में एक्सिस बैंक, अपोलो हॉस्पिटल्स, ITC, HUL और नेस्ले इंडिया रहे। FMCG को छोड़कर दूसरे सभी इंडेक्स (सूचकांक) हरे निशान में बंद हुए।

ये शेयर हुए रॉकेट

SBI, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, HCL टेक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कोल इंडिया, ONGC, TVS मोटर कंपनी और ज़ोमैटो सहित 300 से अधिक स्टॉक BSE पर इंट्राडे ट्रेड में अपने 52-सप्ताह के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। आज सुबह थोड़ी लड़खड़ाई फिर उसके बाद मजबूती के साथ कारोबार की थी।

कैसा रहा ग्लोबल मार्केट का हाल ?

एशियाई बाजारों में आज सुबह तेजी का रुझान देखने को मिला। टोक्यो, सिंगापुर, हांगकांग, ताइपे, बैंकॉक और  जकार्ता के बाजार हरे निशान में काम कर रहे थे। अमेरिका का डाओ जोन्स पिछले सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ था। आज सुबह कच्चे तेल लाल निशान में कारोबार कर रहा था। ब्रेंट क्रूड आधा प्रतिशत की गिरावट के साथ 81 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 76 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा था।

Visited 59 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर