कोलकाता पुलिस ने 1.02 करोड़ के सोने के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार | Sanmarg

कोलकाता पुलिस ने 1.02 करोड़ के सोने के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

कोलकाता : दक्षिण बंगाल सीमांत बीएसएफ के अंतर्गत 146वीं वाहिनी और 5वीं वाहिनी के जवानों ने दो अलग–अलग घटनाओं में कुल 1631.71 किलोग्राम सोना के साथ दो तस्करों को पकड़ा। जब्त सोने का मूल्य 1 करोड़ 2 लाख 71,614 रुपए बताया जा रहा है। तस्कर इस सोने को बांग्लादेश से भारत में लाने की फिराक में थे। मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ की खुफिया शाखा के सूचना के आधार पर 5वीं वाहिनी बटालियन के जवानों ने जयंतीपुर में गश्त लगानी शुरू की थी। इस क्रम में एक संदिग्ध व्यक्ति छत्तीसगढ़िया गांव से आते हुए देखा गया।

जवानों ने फिर मेटल डिटेक्टर की मदद से उक्त व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके शरीर के निचले हिस्से में कुछ धातु का पता चला। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने बताया कि उसके पास 12 सोने के बिस्कुट हैं, जिसे उसने अपने मलाशय में छिपा रखा है। जवानों ने तुरंत उस व्यक्ति को पकड़ लिया। अ​भियुक्त का नाम निजामुद्दीन माली है। तस्कर ने बताया कि सादीपुर निवासी रुबल से उसे यह सोना मिला था, उन सोने के बिस्किुटों को उसे बनगांव में रहने वाले बसु को दिया जाना था। खेप की सफल डिलिवरी के बाद उसे बसु से प्रति बिस्किट 300 रुपये मिलने वाले थे। दूसरी ओर बीएसएफ की सीमा चौकी फर्जीपारा 146वीं वाहिनी के जवानों ने फ्रिस्किंग प्वाइंट पर डॉमिनेशन लाइन की तरफ से एक संदिग्ध युवक को साइकिल पर जाते हुए पकड़ा। बाद में उसकी साइकिल के हैंडल से सोने की 4 छड़ें बरामद की गयीं।
Visited 81 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर