Share Market: अगर आप भी शेयर बाजार में रखते हैं रुचि तो जान लें ये खबर

Fallback Image

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन बिकवाली भरा रहा। शेयर बाजार के लिए आज गुरुवार(25 जनवरी) का दिन इस सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है। इस हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ 3 दिन कामकाज हुआ है। 5 दिन के कारोबारी सप्ताह में सोमवार, 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के चलते छुट्टी रही। अब शुक्रवार, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा। गुरुवार के कारोबारी सत्र के बाद लगातार 3 दिन शेयर बाजार में कामकाज नहीं होगा। क्योंकि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है।

 

इस साल कब-कब है शेयर बाजार की छुट्टी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस साल शेयर बाजार में 14 छुट्टियां हैं। आइए जानते हैं-

  • 26 जनवरी 2024 : गणतंत्र दिवस के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा।
  • 8 मार्च 2024 : महाशिवरात्रि के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा।
  • 25 मार्च 2024 : होली के अवसर पर शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी।
  • 29 मार्च 2024 : गुड फ्राइडे पर शेयर बाजार बंद रहेंगे।
  • 11 अप्रैल 2024 : ईद-उल-फितर के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा।
  • 17 अप्रैल 2024 : राम नवमी के चलते शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी।
  • 1 मई 2024 : महाराष्ट्र दिवस के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा।
  • 17 जून 2024 : बकरी ईद के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा।
  • 17 जुलाई 2024 : मुहर्रम के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा।
  • 15 अगस्त 2024 : स्वतंत्रता दिवस के चलते शेयर बाजार में कामकाज नहीं होगा।
  • 2 अक्टूबर 2024 : महात्मा गांधी जयंती के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा।
  • 1 नवंबर 2024 : दिवाली के चलते शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी।
  • 15 नवंबर 2024 : गुरुनानक जयंती के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा।
  • 25 दिसंबर 20254 : क्रिसमस के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।
Visited 112 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

EPFO से 3 दिन में मिलेंगे 1 लाख रुपए, बदल गया नियम

नई दिल्ली: EPFO अपने नियमों में फिर एक बदलाव हुआ है। इसके तहत मेंबर्स के अकाउंट में तीन दिन के भीतर एक लाख रुपए आ आगे पढ़ें »

ऊपर