कर्नाटक चुनाव के नतीजे भाजपा के ‘अंत की शुरुआत’ : ममता | Sanmarg

कर्नाटक चुनाव के नतीजे भाजपा के ‘अंत की शुरुआत’ : ममता

कर्नाटक चुनाव में बहुसंख्यकवादी राजनीति पराजित हुई
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि कर्नाटक चुनाव के नतीजे भाजपा के अंत की शुरुआत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में ‘क्रूर अधिनायकवादी और बहुसंख्यकवादी’ राजनीति पराजित हुई है। उन्होंने राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि परिवर्तन के पक्ष में निर्णायक जनादेश के लिए कर्नाटक के लोगों को मेरा सलाम। क्रूर अधिनायकवादी और बहुसंख्यकवादी राजनीति को पराजित किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनाव आ रहे हैं, और मुझे लगता है कि भाजपा दोनों चुनाव हार जाएगी लोकसभा चुनाव से पहले यह भाजपा के अंत की शुरुआत है। अब मुझे नहीं लगता कि वे (भाजपा) 100 को भी पार कर पाएंगे। ममता बनर्जी ने शनिवार को कालीघाट में अपने घर के बाहर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘घृणित व्यवहार।’ कर्नाटक में लोगों ने बीजेपी को नकारा यह उनके अंत की शुरुआत है। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एक संकेत। उसके बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ भी चुनाव हार जाएंगे। तृणमूल नेता ममता बनर्जी ने खुद ट्वीट कर कर्नाटक चुनाव के नतीजों पर लोगों को बधाई दी और दोपहर में अपने घर के सामने उन्होंने पत्रकारों को इस बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की कोई छवि नहीं है। बोड कितनी भी बड़ी बातें कर लें, मंच पर उठ जाएं, छवि नाम की कोई चीज नहीं होती। इसलिए यह परिणाम आया है। कुमारस्वामी ने वहां भी अच्छा काम किया लेकिन यह जीत जनता की है। चौबीस से पहले यह एक महत्वपूर्ण संकेत है। इससे पूर्व तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘जब लोग बहुलता और लोकतांत्रिक ताकतों को जिताना चाहते हैं, तो कोई भी उन्हें दबा नहीं सकता, यही कहानी की सीख है। कल के लिए सबक है।’’

Visited 76 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर