Gyanvapi Survery: मस्जिद परिसर में ASI की टीम, जांच में हिंदू पक्ष का बड़ा दावा | Sanmarg

Gyanvapi Survery: मस्जिद परिसर में ASI की टीम, जांच में हिंदू पक्ष का बड़ा दावा

Gyanvapi News: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में एएसआई सर्वे का आज दूसरा दिन है। एएसआई की टीम सुबह से ही परिसर के अंदर जांच कर रही है। आज मुस्लिम पक्ष भी सर्वे में शामिल है।  जांच के दौरान हिंदू पक्ष ने बड़ा दावा किया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कल ही ASI सर्वे पर रोक से इनकार कर दिया था। सर्वे में बिना खुदाई किए नए तकनीक की मदद से जांच हो रही है।

वाराणसी मस्जिद परिसर में आज सुबह से ही सर्वे का काम हो रहा है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। एएसआई की टीम रेडिएशन तकनीक के जरिए जांच कर रही है। तहखाने खोलने को लेकर मुस्लिम पक्ष ने पहले चाबी देने से मना कर दिया फिर प्रशासन के दखल देने के बाद तहखाने को खोला गया है। जिसके बाद एएसआई की टीम तहखाने के अंदर प्रवेश कर एक-एक चीज की बारीकी से जांच कर रही है। हालांकि कोर्ट के आदेश के अनुसार वजूखाने की जांच नहीं हो रही है।

मुस्लिम पक्ष ने चाबी देने से मना क्यों किया था ?
ज्ञानवापी के सर्वे के दौरान शनिवार को प्रशासन ने मुस्लिम पक्ष से तहखाना खोलने के लिए कहा। अंजुमन इंतजामिया कमेटी ने पहले चाबी देने से मना कर दिया लेकिन योगी प्रशासन के हस्तक्षेप करने के बाद मस्जिद के केयरटेकर एजाज अहमद ने तहखाना खोला। उसके बाद ASI की टीम जांच में जुटी। रिपोर्ट के अनुसार सर्वे टीम तहखाने में कई जरूरी तथ्य छुपे होने की आशंका जताई है।

सर्वे में कई महत्वपूर्ण चीजें मिलीं
हिंदू पक्ष से जुड़े सूत्रों के अनुसार तहखाना खुलने के बाद चार फीट की मूर्ति मिली है, जिसपर वर्षों पहले की कला कृतियाँ हैं। एएसआई के आधुनिक तकनीक के जरिए मूर्ति के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। विशेष सूत्रों के अनुसार इसके अलावा एक त्रिशूल मिलने की आशंका जताई गई है. वहीं दीवार पर कमल के निशान की आकृतियाँ और पांच कलश मिलने की भी जानकारी है।

मुस्लिम पक्ष का सर्वे को लेकर बयान
वकील मुमताज अहमद ने जांच को लेकर कहा कि हम लोग सर्वे का पूरा सहयोग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम चाबी क्यों दें ? हालांकि इसी कारण शुक्रवार को तहखाने में सर्वे का काम नहीं हो सका। ज्ञानवापी में आज भी वजूखाने को छोड़कर सर्वे की कार्रवाई जारी है। कल से अभी तक मस्जिद का रकबा नंबर 9130 के बैरिकेटेड हिस्से में सर्वे की कार्रवाई हो रही थी।

परिसर में किन जगहों पर हो रही है जांच?
आज ASI ने सर्वे के लिए चार टीमें बनाई. दो टीमों ने परिसर की पश्चिमी दीवार की जांच कर रही है, एक टीम पूर्वी दीवार और एक टीम को उत्तरी दीवार और उससे जुड़े हिस्से में जांच के लिए लगाया गया। वहीं बाहरी दीवारों के आसपास जीपीआर का उपयोग किया जा रहा है। सर्वे में हिंदू पक्ष से 7 लोग और मुस्लिम पक्ष से 9 लोग ज्ञानवापी में मौजूद हैं। मुस्लिम पक्ष के वकील का ASI पर आरोप है कि ASI ने हमें सर्वे का नोटिस तक नहीं दिय। सर्वे के दौरान आज मुस्लिम पक्ष के लोग भी पहुंचे। इससे पहले शुक्रवार को सर्वे के दौरान मुस्लम पक्ष शामिल नहीं हुआ था।

Visited 62 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर