Kolkata Weather Update: कैसा रहेगा आज कोलकाता का मौसम, IMD ने बताया कि बारिश होने की… | Sanmarg

Kolkata Weather Update: कैसा रहेगा आज कोलकाता का मौसम, IMD ने बताया कि बारिश होने की…

कोलकाता : ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों को प्रभावित करने के बाद चक्रवात दाना अब पूरी तरह से कमजोर पड़ चुका है। इसके बावजूद तटीय व गंगीय जिलों में अब भी भारी से अति भारी बारिश की आशंका अलीपुर मौसम विभाग ने जताई है। चक्रवात ओडिशा राज्य के उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। हालांकि बंगाल के दक्षिणी जिलों में बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है। महानगर समेत आस-पास के उपनगरों के लिए अब भी ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं तटीय इलाकों के लिए मौसम विभाग से रेड अलर्ट जारी रखा है।

 

इन जिलों में ​जारी रहेगी बारिश

हावड़ा, हुगली, पूर्व बर्दवान, नादिया, मुर्शिदाबाद, बांकुड़ा में बारिश की संभावना है। अलीपुर मौसम कार्यालय के वैज्ञानिक सोमनाथ दत्ता ने बताया कि चक्रवात दाना धीरे-धीरे डीप डिप्रेशन बदल रहा है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर कोई भी चक्रवात जो जमीन से टकराता है तो उसकी ताकत कम हो जाती है। दाना के साथ भी यही हो रहा है। जमीन से टकराने के बाद चक्रवात की गति कम हो जाती है। दाना पूरे दिन केवल 7 किमी प्रति घंटा की गति से बढ़ता रहा। लैंडफॉल से पहले गति 13 किमी प्रति घंटा थी।

 

आने वाले 2 महीनों में भी चक्रवात के आसार

मौसम वैज्ञानिक सोमनाथ दत्ता ने बताया कि अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर चक्रवात का सीजन होता है। इन तीन महीनों में कई चक्रवात बनते हैं। संभवतः आने वाले दिनों में भी चक्रवात तैयार हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर बंगाल के उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है। वहीं पूर्व व पश्चिम मिदनापुर तथा दक्षिण 24 परगना में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।

Visited 828 times, 38 visit(s) today
शेयर करे
1
0

Leave a Reply

ऊपर