कोलकाता : किसी भी घर की सुख-शांति और समृद्धि को लेकर वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कई नियम बताए गए हैं। यदि तमाम तरह की सुख-सुविधाओं के बाद भी आपके घर में तनाव बना रहता है और बहुत कोशिश के बाद भी आपको सुकून की नींद नहीं आती है, परिवार में झगड़ा होता रहता है तो आपको अपने घर के वास्तु दोष पर नजर दौड़ानी चाहिए। आप चाहे किसी बंगले में रहते हों या फिर किसी छोटे से मकान में, आपके लिए ये वास्तु टिप्स काफी लाभकारी साबित हो सकते हैं। घर के वास्तु का असर घर में रहने वाले हर सदस्य पर पड़ता है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से लेकर हर सदस्य की सेहत और करियर भी कहीं न कहीं वास्तु पर ही निर्भर करता है। जानें घर के लिए वास्तु के खास नियम क्या है।
– घर से जुड़े वास्तु नियमों का ख्याल करते हुए घर का निर्माण करने से पहले भूमि पूजा जरूर करवानी चाहिए। इसके बाद किस चीज का कहां पर निर्माण हो और किन चीजों से शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है, उस पर कार्य किया जाना चाहिए।