NDA Alliance : मोदी का शपथ ग्रहण 8 जून को नहीं बल्कि … | Sanmarg

NDA Alliance : मोदी का शपथ ग्रहण 8 जून को नहीं बल्कि …

नई दिल्ली : मोदी सरकार के शपथ ग्रहण की गुरुवार को नई डेट आई। सूत्रों के मुताबिक, मोदी 9 जून को शाम 6 बजे शपथ ले सकते हैं। पहले 8 जून को शपथ लेने की खबरें थीं। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव में भाजपा के जीते सभी मंत्री इस बार भी रिपीट होंगे। विवाद से जुड़े चेहरों के नाम मंत्री पद की लिस्ट से काटे जा सकते हैं। चुनाव हारीं स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर को पार्टी एक और मौका दे सकती है। इन्हें फिर से मंत्री पद मिल सकता है।

नड्डा के आवास पर भाजपा नेताओं की बैठक
दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर को अहम बैठक हुई। इसमें अमित शाह और राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में नई सरकार बनाने, भाजपा और उसके सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल में जगह देने और शपथ ग्रहण की तैयारियों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की खबर है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं। यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीटें कम हैं। हालांकि, एनडीए ने 293 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। एनडीए में भाजपा के अलावा 14 सहयोगी दलों के 53 सांसद हैं। गठबंधन में चंद्रबाबू की टीडीपी 16 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की जदयू 12 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए जरूरी हैं। इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल है।

 

Visited 89 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर