Hockey5s Men’s World Cup 2024: भारत ने जमैका को 13-0 से हराया, क्वार्टर फाइनल में हुई एंट्री | Sanmarg

Hockey5s Men’s World Cup 2024: भारत ने जमैका को 13-0 से हराया, क्वार्टर फाइनल में हुई एंट्री

मस्कट: FIH हॉकी 5 पुरूष विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में भारत की एंट्री हो चुकी है। आखिरी पूल मैच में टीम इंडिया ने जमैका को 13-0 से हरा दिया। भारत की ओर से मनिंदर सिंह का इस मैच में शानदार प्रदर्शन रहा। तीसरे और आखिरी पूल मैच में मनिंदर ने चार गोल दागे।

मनिंदर ने दूसरे मिनट में दो गोल करने के बाद 28वें और 29वें मिनट में गोल दागे। ये चारों फील्ड गोल थे। इसके अलावा मनजीत (5वां और 24वां), राहील मोहम्मद (16वां और 27वां) और मनदीप मोर (23वां और 27वां) ने दो दो गोल किये जबकि उत्तम सिंह (5वां), पवन राजभर (नौवां) और गुरजोत सिंह (14वां) ने एक एक गोल किया। इसके पहले भारत ने पूल बी में स्विटजरलैंड के हराया था लेकिन मिस्र से हार गया था। इस जीत के साथ भारत ने अंतिम आठ में जगह बना ली।

भारत पहले मिनट से आक्रमक: भारत ने पहले ही मिनट से आक्रामक खेला और मनिंदर सिंह ने लगातार दो गोल दाग दिये। इसके बाद उत्तम और मनजीत के 1-1 गोल से पहले छह मिनट में स्कोर 4-0 हो गया। अच्छी बढत बनाने के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने हमले बोलना बंद नहीं किया। पवन और गुरजोत ने गोल करके हाफटाइम तक स्कोर 6-0 कर दिया। दूसरे हाफ में भी यही कहानी रही और गेंद पर नियंत्रण के मामले में भारत काफी आगे रहा। राहील, मनदीप, मनजीत और मनिंदर ने गोल करके भारत को बड़ी जीत दिलाई।

Visited 51 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर