यूपी के अमेठी से स्मृति ईरानी पीछे, क्या BJP को लगेगा झटका ? | Sanmarg

यूपी के अमेठी से स्मृति ईरानी पीछे, क्या BJP को लगेगा झटका ?

Fallback Image

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के अमेठी से BJP को झटका लग सकता है। शुरुआती रुझान में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा बीजेपी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी से आगे चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश (UP) के अमेठी से पिछले लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हरा दिया था, लेकिन इस बार कांग्रेस ने गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया है।

किशोरी लाल शर्मा कौन हैं?
किशोरी लाल शर्मा गांधी परिवार के सबसे नजदीकी स्थानीय कार्यकर्ताओं में से एक हैं। किशोरी लाल शर्मा लुधियाना में जन्मे हैं। राजीव गांधी के करीबी थे, उन्हीं के साथ पहली बार अमेठी आए और तब से यहीं के होकर रह गए।

Visited 57 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर