Shocking News: मुंबई से उड़ान भरने वाली तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी

Shocking News: मुंबई से उड़ान भरने वाली तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी
Published on

मुंबई: मुंबई से उड़ान भरने वाली तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को सोमवार को बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। एअर इंडिया की न्यूयॉर्क जाने वाली उड़ान का मार्ग परिवर्तित कर उसे दिल्ली में उतारा गया। अधिकारियों के अनुसार, एअर इंडिया की उड़ान के अलावा इंडिगो की मस्कट और जेद्दा जाने वाली उड़ानों को भी बम की धमकी मिली थी। धमकी मिलने पर इंडिगो के विमानों को उड़ान भरने से पहले ही सुरक्षा जांच के लिए अलग स्थान पर ले जाया गया। एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि 14 अक्टूबर को मुंबई से जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जाने वाली उड़ान संख्या एआई-119 को विशेष सुरक्षा चेतावनी मिली थी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया और विमान की तलाशी ली जा रही है।

इंडिगो ने कहा कि…

मुंबई पुलिस ने पुष्टि की कि इंडिगो की दोनों उड़ानों को बम की धमकी मिली थी, लेकिन जांच में कुछ भी नहीं मिला। इंडिगो ने कहा कि सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सुरक्षा जांच तुरंत शुरू की गई। विमानन के अनुसार, मस्कट की उड़ान में देरी के बाद सोमवार सुबह रवाना हुई, जबकि जेद्दा उड़ान को भी सुरक्षा जांच के कारण देरी का सामना करना पड़ा। एअर इंडिया की उड़ान पर मिली धमकी एक ट्वीट के माध्यम से आई थी, जिसकी पुष्टि की जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in