झुलस रहा हिन्दुस्तान! आसमां से हो रही ‘अग्निवर्षा’…इन 4 राज्यों में रेड अलर्ट…

शेयर करे

नयी दिल्ली : देश के उत्तरी राज्यों में जारी प्रचंड गर्मी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, बिहार और झारखंड में लू का अलर्ट जारी किया है। इस राज्यों के देश के कई हिस्सों में कहीं तापमान 44 के पार तो कहीं 47 के पार दर्ज किया गया है।

तवे की तरह तप रहे शहर!

झुलसा देने वाली गर्मी झेल रहे टॉप 10 शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर बिहार का डेहरी ऑन सोन रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 8.5 डिग्री ज्यादा है। दिल्ली के आयानगर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 8.0 डिग्री ज्यादा है। हरियाणा के रोहतक में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा है। राजस्थान के गंगानगर में 17 जून को अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा झारखंड के डाल्टेनगंज में सोमवार को अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 9.1 डिग्री ज्यादा है। पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 7.6 डिग्री ज्यादा है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी तापमान 45.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया। हिमाचल प्रदेश के ऊना में भी अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 6.7 डिग्री ज्यादा है। जम्मू-कश्मीर के जम्मू में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि उत्तराखंड के देहरादून में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 9.5 डिग्री ज्यादा है।

गर्मी से जल्द राहत के आसार नहीं, 9 राज्यों में लू का अलर्ट
आईएमडी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। हालांकि, आईएमडी के सात दिनों के पूर्वानुमान में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी को बुधवार से हल्की राहत मिल सकती है।

Visited 54 times, 1 visit(s) today
2
0

Leave a Reply

मुख्य समाचार

कोलकाता: आजकल महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि पति-पत्नी मिलकर भी कमाते हैं तो भी बचत नहीं हो पाती
कोलकाता: सियालदह के प्लेटफॉर्म नंबर 3 और 4 से 12 कोच की ट्रेनें चलने लगीं हैं। प्लेटफार्म 1, 2 और
कोलकाता: दक्षिण बंगाल में गर्मी से हाल बेहाल है। जून का महीना लगभग खत्म होने जा रहा है बावूजद दक्षिण
कोलकाता: कोलकाता में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के नाम पर मरीज के परिजनों से वसूली का आरोप लगा है।
कोलकाता:  बच्चा चोरी के संदेह से बिड़ाटी स्टेशन पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और यात्रियों के विरोध प्रदर्शन ने
कोलकाता : कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके में मेट्रो रेल के जोका-माजेरहाट खंड को शहर के केंद्र से जोड़ने का
कोलकाता : मंगलवार काे आग लगने के 10 दिनों के बाद एक्रोपॉलिस मॉल के कार्यालय का हिस्सा खुल गया। मॉल के
नई दिल्ली: कोटा से बीजेपी सांसद ओम बिरला बुधवार को लोकसभा के स्पीकर चुने गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पीकर
कोलकाता: लोकसभा स्पीकर पद के लिए आज चुनाव होने जा रहा है। स्पीकर पद के लिए एनडीए की ओर से
नई दिल्ली: 18वीं लोकसभा के लिए सोमवार से ही निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी है। इस बीच, उत्तर
कोलकाता: शहर के सरकारी बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ने
कोलकाता : कोलकाता के व्यापारिक केंद्र बड़ाबाजार के मेहता बिल्डिंग में मंगलवार शाम को भयंकर आग लग गई। पुलिस ने
ऊपर