ओडिशा के नए CM बने मोहन चरण माझी… | Sanmarg

ओडिशा के नए CM बने मोहन चरण माझी…

नई दिल्ली: ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा नेता मोहन चरण माझी चुने गए हैं। बता दें क‌ि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को यहां इसकी घोषणा की है। राजनाथ सिंह ने कहा कि के.वी सिंह देव और पार्वती परिदा को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। माझी क्योंझर सीट से विधायक हैं। ये निर्णय भाजपा विधायक दल की बैठक में लिए गए, जिसमें सिंह और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए थे। बता दें क‌ि बीजद जनता दल प्रमुख नवीन पटनायक का 24 साल का कार्यकाल विधानसभा चुनावों में हार के बाद समाप्त हो गया। राज्य के नए सीएम का चयन भाजपा विधायक दल की बैठक में लिया गया। जिसमें पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव शामिल हुए। बता दें क‌ि बीजेपी ने 2000 और 2004 में बीजद के साथ गठबंधन में सरकार बनाई थी। यह पहली बार है पार्टी ओडिशा में अपने दम पर सरकार बनाएगी। मोहन चरण ने क्योंझर सीट पर बीजद के उम्मीदवार मीना माझी को करीब 87,815 वोटों से हराया।

Visited 84 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
2
0

Leave a Reply

ऊपर