अयोध्या: राम मंदिर में सफाईकर्मी महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म…. | Sanmarg

अयोध्या: राम मंदिर में सफाईकर्मी महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म….

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में सफाई कर्मी के रूप में काम करने वाली 20 वर्षीय एक युवती द्वारा नौ लोगों पर कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाये जाने के बाद पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पीड़िता बीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। पीड़िता, जो बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है, ने अयोध्या के कैंट थाने में 2 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, 16 से 25 अगस्त के बीच तीन अलग-अलग मौकों पर उसे सामूहिक दुष्कर्म का शिकार होना पड़ा। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार दोपहर को अयोध्या के पुलिस अधीक्षक (शहर) मधुवन सिंह ने दो और गिरफ्तारियों की पुष्टि की।

आरोपियों की पहचान….

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान वंश, विनय, शारिक, शिवा और उदित के रूप में की गई है। कैंट के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अमरेंद्र प्रताप सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के एक दिन बाद ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और दो अन्य को बाद में पकड़ा गया। इस समय मामले की जांच जारी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 127(2) (गलत तरीके से बंधक बनाना), 75 (यौन उत्पीड़न) और 376 (सामूहिक दुष्कर्म) के तहत सात नामजद आरोपियों और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अयोध्या में राम जन्मभूमि पर सफाईकर्मी के रूप में काम करती है और एक स्थानीय महाविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। इस घटनाक्रम ने अयोध्या में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने सुनिश्चित किया है कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए सभी संभव प्रयास किए जाएंगे।

Visited 590 times, 5 visit(s) today
शेयर करे
2
0

Leave a Reply

ऊपर