अधीर रंजन ने बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, हार की … | Sanmarg

अधीर रंजन ने बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, हार की …

कोलकाता : इस महीने की शुरुआत में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आए थे। भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए गठबंधन ने बहुमत हासिल करते हुए लगातार तीसरी बार देश में अपनी सरकार बनाई। हालांकि, इस आम चुनाव कांग्रेस पार्टी ने बेहद ही शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में कुल 100 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की। लेकिन देश की सबसे पुरानी पार्टी पश्चिम बंगाल में एक भी सीट नहीं हासिल कर सकी। यहां तक कि प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी भी अपनी सीट हार गए थे।
अपनी सीट भी हार गए थे प्रदेश अध्यक्ष
लोकसभा चुनाव में मिली इस करारी हार के बाद बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा का एलान कर दिया है। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बंगाल में एक भी सीट पर नहीं जीत सकी। जबकि खुद प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को भी अपनी बहरामपुर लोकसभा सीट पर हार झेलनी पड़ी। अधीर रंजन चौधरी को तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युसूफ पठान ने मात दी थी। अब बंगाल में पार्टी के बुरे प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए अधीर रंजन चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है।

Visited 103 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर