Kolkata Rape Murder Case: ढाई घंटे तक चला संजय रॉय का पॉलीग्राफी टेस्ट, जानें क्या हुआ ? | Sanmarg

Kolkata Rape Murder Case: ढाई घंटे तक चला संजय रॉय का पॉलीग्राफी टेस्ट, जानें क्या हुआ ?

कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप और हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी संजय रॉय को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट की मंजूरी के बाद संजय रॉय का रविवार को प्रेसिडेंसी जेल में पॉलीग्राफी टेस्ट किया गया। दरअसल, हिरासत के दौरान जब भी सीबीआई ने संजय रॉय से पूछताछ की वह अपने बयान बदलता रहा। इसी कारण सीबीआई ने कोर्ट से संजय रॉय के पॉलीग्राफ टेस्ट की मांग की थी। कोर्ट ने इसे मंजूरी भी दे दी थी।
इस रेप और हत्याकांड के मामले में संजय रॉय को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। रविवार को प्रेसिडेंसी जेल में दोपहर 12:30 से 3:00 बजे तक करीब ढाई घंटे संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट चला। इसके साथ ही साल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआई कार्यालय में कुछ और लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट चल रहा है।
बताया जा रहा है कि करीब 3 घंटे तक चली लंबी पूछताछ के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों और विभिन्न उपकरणों के साथ सीबीआई की टीम प्रेसीडेंसी जेल से बाहर निकल आई हैं। पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद अधिकारियों को क्या जानकारी हाथ लगी है, फिलहाल इससे पर्दा नहीं उठा है। अभी कई प्रश्नों के उत्तर मिलना बाकी है।
दरअसल, आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी की मदद से सीबीआई ने संजय रॉय को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद संजय रॉय ने खुद ही अपराध कबूल किया था, लेकिन जब से सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ली है। वह लगातार अपना बयान बदल रहा है। सियालदह कोर्ट में उसने खुद को निर्दोष बताया था।

Visited 139 times, 4 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर