न हीरे-न मोती, राधिक मर्चेंट ने पहना फूलों से बुना दुपट्टा, स्पेशल है …

न हीरे-न मोती, राधिक मर्चेंट ने पहना फूलों से बुना दुपट्टा, स्पेशल है …
Published on

मुंबई : अंनत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को परिणय सूत्र में बंधेंगे। वहीं इससे पहले उनकी शादी की सभी रस्में धूमधाम के साथ निभाई जा रही है। 8 जुलाई यानी बीती रात कपल की हल्दी सेरेमनी थी, जिससे अभी तक कई सेलेब्स की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। वहीं अब राधिका मर्चेंट का हल्दी लुक भी रिया कपूर ने फैंस के साथ शेयर कर दिया है। रिया कपूर ने हाल ही में राधिका मर्चेंट के हल्दी लुक की तस्वीरें अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें अनंत की दुल्हन पीले लहंगे में दिखी। अनंत अंबानी की दुल्हनियां का हल्दी पर बेहद खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। उन्होंने येलो कलर का फ्लोरल लहंगा कैरी किया था। राधिका ने अपने लहंगे के साथ फूलों के डिजाइन वाला एक मोतिया का श्रग भी कैरी किया है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। हल्दी रस्म के लिए राधिका ने गोल्ड या डायमंड की नहीं मोतियों की ज्वेलरी पहनी। इसे भी फूलों की डिजाइन के साथ ही तैयार किया गया था। रिया कपूर की शेयर की गई इन तस्वीरों में राधिका मर्चेंट एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं और शादी के खुशी उनके चेहरे से साफ झलक रही है। वहीं कुछ तस्वीरों में राधिका मर्चेंट पिंकिश कलर का हैवी कढ़ाई वाला लहंगे पहने हुए भी दिखाई दी है। इस लुक को एक्ट्रेस ने डायमंड सेट के साथ पूरा किया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in