डायरेक्टर राजकुमार कोहली का मुंबई में निधन, नहाते समय पड़ा दिल का दौरा | Sanmarg

डायरेक्टर राजकुमार कोहली का मुंबई में निधन, नहाते समय पड़ा दिल का दौरा

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री से फिर एक दुखद ख़बर सामने आई है।दरअसल, हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक राजकुमार कोहली का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हुआ है। शुक्रवार सुबह 8 बजे राजकुमार कोहली का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण मुंबई में हुआ। हिंदी सिनेमा में राजकुमार कोहली को नागिन, जानी दुश्मन, नौकर बीवी का, बदले की आग, मुकाबला और राज तिलक जैसी कई बेतरीन सिनेमा के लिए जाना जाता है।

जानकारी के अनुसार राजकुमार कोहली सुबह नहाने गए थे, जब कुछ देर तक वह नहाकर बाहर नहीं आए। कथित तौर पर जब उनके बेटे अरमान कोहली ने अपने पिता को फर्श पर गिरा हुआ पाया तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मुंबई के जुहू इलाके में स्थित बंगले में ये घटना हुई। पारिवारिक सूत्र ने आगे बताया कि राजकुमार कोहली की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। राजकुमार कोहली का अंतिम संस्कार आज शाम को किया जाएगा।

बतौर डायरेक्टर राजकुमार कोहली की फिल्में

1973 – कहानी हम सब की
1976 – नागिन
1979 – मुक़ाबला, जानी दुश्मन
1982 – बदले की आग
1983 – नौकर बीवी का
1984 – राज तिलक, जीने नहीं दूंगा
1987 – इंसानियत के दुश्मन
1988 – इंतेक़ाम, साज़िश, बीस साल बाद
1990 – पति पत्नी और तवायफ
1992 – विद्रोही
1993 – औलाद के दुश्मन
1997 – कहार
2002 – जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी
Visited 86 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर