सीएम ममता बनर्जी का केंद्र पर निशाना: डीवीसी से रिश्ता खत्म करने … | Sanmarg

सीएम ममता बनर्जी का केंद्र पर निशाना: डीवीसी से रिश्ता खत्म करने …

सबिता राय

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ की स्थिति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की और इसे एक ‘साजिश’ करार दिया। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार और दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) इस बाढ़ के लिए जिम्मेदार हैं। सीएम बनर्जी ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि लोग इस तरह से परेशान होते रहे, तो पश्चिम बंगाल डीवीसी के साथ अपने संबंधों पर पुनर्विचार करेगा। उन्होंने कहा, “हर साल बंगाल बाढ़ से परेशान है। यह मानव निर्मित बाढ़ है।” ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि इस स्थिति का समाधान खोजने के लिए आंदोलन करना आवश्यक हो सकता है। उनके अनुसार, बाढ़ की समस्या केवल प्राकृतिक आपदा नहीं है, बल्कि यह राजनीतिक और आर्थिक कारणों से भी उत्पन्न होती है।

 

Visited 63 times, 63 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर