मुंबई में लालू यादव का दिल का ऑपरेशन | Sanmarg

मुंबई में लालू यादव का दिल का ऑपरेशन

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का हाल ही में मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में दिल का ऑपरेशन हुआ है। 10 सितंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और बुधवार को उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। इस ऑपरेशन को ब्लॉकेज के बाद किया गया था। डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि वर्तमान में उनकी स्थिति ठीक है।

पहली ओपन हार्ट सर्जरी

लालू यादव की पहली ओपन हार्ट सर्जरी 27 अगस्त 2014 को एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में की गई थी। इस सर्जरी की निगरानी प्रसिद्ध कार्डियक सर्जन रामाकांत पांड्या ने की थी, और इसमें 20 डॉक्टरों की टीम शामिल थी। यह सर्जरी 6 घंटे से अधिक समय तक चली थी, जिसमें लालू का एऑर्टिक वाल्व बदला गया था। जुलाई महीने में भी लालू यादव की तबीयत खराब हो गई थी। यूरिन की समस्या के चलते उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था। दो साल पहले सिंगापुर में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, जिसमें उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी एक किडनी डोनेट की थी। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनकी सेहत में सुधार देखा गया था। रोहिणी आचार्य जब सारण से लोकसभा चुनाव लड़ रही थीं, तब लालू उनके चुनाव प्रचार में भी शामिल हुए थे। हालांकि, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उन्हें कई तरह के परहेजों का पालन करना पड़ता है, और वे अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त रहे हैं।

 

Visited 44 times, 2 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर