Kolkata Rape Case : टॉलीगंज में महिला से दुष्कर्म | Sanmarg

Kolkata Rape Case : टॉलीगंज में महिला से दुष्कर्म

कोलकाता : महानगर में एक महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। घटना टॉलीगंज वूमेन पुलिस स्टेशन की है। अभियुक्त का नाम रंजीत मंडल है। शनिवार को अभियुक्त को अदालत में पेश करने पर उसे 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले पीड़ित महिला के साथ अभियुक्त की पहचान हुई थी। पीड़िता तलाकशुदा थी और इसलिए वह नयी नौकरी की तलाश कर रही थी। आरोप है कि नयी नौकरी की तलाश के दौरान उसकी पहचान रंजीत मंडल से हुई। आरोप है कि अभियुक्त ने उसे नौकरी दिलाने के नाम पर उससे कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि अभियुक्त ने उससे शादी का वादा भी किया था। पीड़िता ने जब उसे शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। धोखाधड़ी का पता चला तो उसने थाने में शिकायत दर्ज करायी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Visited 252 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर