‘आपातकाल संविधान का सबसे बड़ा काला अध्याय’, सरकारी नौकरियां, पेपर लीक पर क्या बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू ?

शेयर करे

नई दिल्ली: सांसदों के शपथग्रहण के बाद आज गुरुवार(27 जून) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन में मोदी सरकार के 10 साल की उपलब्धियां थीं तो साथ ही पेपर लीक की घटनाओं और ईवीएम पर सवाल उठाने को लेकर विपक्ष के लिए नसीहत भी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इमरजेंसी को संविधान पर सबसे बड़ा हमला बताया।

‘1975 में आपातकाल देश पर हमले जैसा था’

राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में कहा कि आने वाले कुछ महीने में भारत एक गणतंत्र के रूप में 75 साल पूरे करने जा रहा है। भारत का संविधान बीते समय में हर चुनौती पर, हर कसौटी पर खरा उतरा है। राष्ट्रपति ने कहा कि जब संविधान बन रहा था, तब भी दुनिया में ऐसी ताकतें थीं जो भारत के असफल होने की कामना कर रही थीं। देश में संविधान लागू होने के बाद भी संविधान पर अनेक बार हमले हुए। उन्होंने कहा कि आज 27 जून है। 25 जून 1975 को लागू हुआ आपातकाल संविधान पर सीधे हमले का सबसे बड़ा और काला अध्याय था।

पेपर लीक पर क्या बोलीं राष्ट्रपति ?

राष्ट्रपति ने कहा कि तब पूरे देश में हाहाकार मच गया था। लेकिन ऐसी असंवैधानिक ताकतों पर देश ने विजय प्राप्त करके दिखाया क्योंकि भारत के मूल में गणतंत्र की परंपराएं रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि मेरी सरकार भी संविधान को महज राजकाज का माध्यम नहीं मानती। संविधान जनचेतना का हिस्सा हो, हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। इसी ध्येय के साथ मेरी सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मानना शुरू किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के उस भू-भाग जम्मू कश्मीर में भी संविधान पूरी तरह से लागू हो गया है जहां आर्टिकल 370 की वजह से परिस्थितियां कुछ और थीं। राष्ट्रपति ने इससे पहले अपने अभिभाषण में पेपर लीक को लेकर भी बात की। राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार का निरंतर प्रयास है कि युवाओं को प्रतिभा दिखाने का उचित अवसर मिले।

यह भी पढ़ें: दक्षिण बंगाल में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, कलकत्ता हाईकोर्ट से रोक लगाने की गुहार

उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में शुचिता और पारदर्शिता बहुत जरूरी है। हाल ही में कुछ परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति ने कहा कि कई राज्यों में भी पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है।

सरकारी भर्तियों में शुचिता जरुरीः राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कहना है कि यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार का निरंतर प्रयास है कि देश के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का पर्याप्त अवसर मिले। राष्ट्रपति ने कहा कि कहा कि सरकारी नौकरियों में भर्तियों और परीक्षाओं में रुकावट आए ये उचित नहीं है। इसमें शुचिता और पारदर्शिता बेहद जरूरी है।

Visited 322 times, 1 visit(s) today
0
0

Leave a Reply

मुख्य समाचार

कोलकाता: दमदम नगरपालिका में फर्जी तरीके से नौकरी देने के मामले में आज CBI ने चार्जशीट दायर की है। आपातकालीन
हाथरस : हाथरस से बड़ी खबर है। यहां भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 40 से
नई दिल्ली : लोकसभा में टीएमसी सासंद कल्याण बनर्जी का एक बार फिर बहुत ही अलग अंदाज देखने को मिला,
कोलकाता: स्वास्थ्य साथी कार्ड को लेकर ममता सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। इस योजना को लेकर राज्य सरकार ऑडिट
कोलकाता : राज्यपाल सीवी आनंद बोस दिल्ली से सिलीगुड़ी पहुंचकर चोपड़ा जाने वाले थे। लेकिन राज्यपाल सीवी आनंद बोस मंगलवार
कोलकाता: देश के सभी हिस्सों में मानसून प्रवेश कर चुका है। अब भारी बारिश हो रही है। अलीपुर मौसम कार्यालय
कोलकाता : राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में ईडी की पूछताछ के बाद अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि वह 70
नई दिल्ली: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बढ़ते धर्मांतरण के मामलों पर चिंता जताई है और कहा है धर्मांतरण के मामलों पर
कोलकाता/नयी दिल्ली : पश्चिम बंगाल में बीच सड़क पर एक महिला की पिटाई का खौफनाक वीडियो सामने आया है। इस
कोलकाता: पूर्वी झारखंड और आसपास के इलाकों में चक्रवात के प्रभाव के कारण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश
कोलकाता: उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा में कथित प्रेमी जोड़े की बेरहमी से हुई पिटाई का मामला तूल पकड़ते जा रहा
नई दिल्ली: लोकसभा में आज सोमवार(01 जुलाई) को भारी हंगामा देखने को मिला है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष
ऊपर