कटी हुई उंगली के बाद एक बार फिर आइसक्रीम में निकला रेंगता हुआ… | Sanmarg

कटी हुई उंगली के बाद एक बार फिर आइसक्रीम में निकला रेंगता हुआ…

नोएडा: आइस्क्रीम को लेकर सोशल मीडिया पर कई खबरें चर्चे में हैं। कुछ दिन पहले की ही बात है जब महाराष्ट्र के मलाड में एक इंसान को आइसक्रीम में कटी हुई उंगली मिलने पर हड़कंप मच गया था। कुछ इसी तरह क‌ि खबर एक बार फिर से चर्चे में हैं। दरअसल, नोएडा में एक महिला ने ब्लिंकिट से आइसक्रीम मंगाई। इसके बाद महिला ने आइसक्रीम के डब्बे को खोला नजारा देख उसका पूरा शरीर सनसना गया। बता दें कि महिला नोएडा के सेक्टर-12 में रहती है। उस महिला ने शनिवार सुबह ब्लिंकिट से आइसक्रीम मंगाई। जब उसे खोलकर देखा तो उसके अंदर ढक्कन में कनखजूरा दिखाई दिया। यह देख पूरा परिवार के होश ही उड़ गए। इसके बाद पीड़िता ने ब्लिंकिट को शिकायत दी है।
 
महिला ने बताया कि…

दरअसल नोएडा के सेक्टर-12 में रहने वाली दीपा ने बताया कि गर्मी बहुत होने के कारण उनके बच्चों ने आइसक्रीम खाने की ज़िद्द की। इसके बाद उसने 195 रुपये वाली अमूल वैनिला मैजिक आइसक्रीम मंगा ली। जब उन्होंने उसे खोलकर देखा तो उसके अंदर कनखजूरा रेंगता हुआ दिखाई दिया। यह देखकर वह बहुत ज्यादा घबरा गईं। इसके तुरंत बाद उन्होंने ब्लिंकिट को शिकायत से इस बारे में शिकायत की ब्लिंकिट की तरफ से उन्हें पैसे रिफंड भी हो गए हैं। बता दें क‌ि इस मामले की जानकारी मिलते ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने सेक्टर-22 स्थित डिलीवरी एप के स्टोर पहुंचकर सभी तरह की आइसक्रीम बेचने पर रोक लगा दी है।

Visited 103 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
1
0

Leave a Reply

ऊपर