Rain Forecast in Bengal: बंगाल के कई जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, कब गर्मी से मिलेगी राहत ? | Sanmarg

Rain Forecast in Bengal: बंगाल के कई जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, कब गर्मी से मिलेगी राहत ?

कोलकाता: कलकत्ता सहित दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। आज गुरुवार(06 जून) की सुबह से ही गर्मी और उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में अलीपुर मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जानकारी दी है। अगले बुधवार तक राज्य के विभिन्न जिलों में वज्रपात समेत बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, मौसम कार्यालय ने भी मॉनसून पर भी अपडेट दिया है।

आंधी तूफान का अलर्ट

मौसम कार्यालय सूत्रों के मुताबिक आज से अगले बुधवार तक कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. आज कोलकाता समेत सभी दक्षिणी जिलों में गरज के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है। दक्षिण बंगाल के साथ-साथ उत्तर बंगाल के जिलों में भी अगले मंगलवार तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरद्वार में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही दार्जिलिंग समेत अन्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

कब होगी मॉनसून की एंट्री ?

मौसम कार्यालय सूत्रों के मुताबिक, 13 जून से पहले मॉनसून दक्षिण बंगाल में प्रवेश नहीं कर रहा है। उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में मॉनसून पहले ही प्रवेश कर चुका है।

कैसा रहेगा तापमान?

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3 दिनों में पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ जाएगा। उत्तर बंगाल के जिलों में भी तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, झाड़ग्राम, पश्चिम बर्दवान में असुविधाजनक गर्म मौसम जारी रहेगा।

कोलकाता में तापमान कितना है?

मौसम कार्यालय सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के करीब रह सकता है। वहीं, बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक था।

Visited 3,175 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
1
0

Leave a Reply

ऊपर