Saina Nehwal : आखिर क्यों कांग्रेस MLA पर फूटा साइना का गुस्सा?

नई दिल्ली : पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का कर्नाटक कांग्रेस के एक विधायक पर जमकर गुस्सा फूटा है। इस विधायक ने भाजपा महिला नेता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद नेहवाल ने उन्हें खरी-खरी सुनाई है। भाजपा की एक महिला उम्मीदवार के खिलाफ कर्नाटक कांग्रेस के विधायक शमनूर शिवशंकरप्पा की अभद्र टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय टॉप शटलर साइना नेहवाल ने कांग्रेस नेता द्वारा की गई टिप्पणी की आलोचना करते हुए इस बयान को बकवास बताया। उन्होंने साथ ही पार्टी की भी आलोचना की। दावणगेरे दक्षिण के विधायक शमनूर शिवशंकरप्पा ने कहा था कि निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार गायत्री सिद्धेश्वरा केवल “खाना बनाने के लिए” थीं। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘वह ठीक से बोल भी नहीं पाती। वह घर में खाना बनाने के लिए फिट हैं। लोकसभा चुनाव में जनता का समर्थन मांगने से पहले उन्हें दावणगेरे की समस्याओं को समझने दीजिए।’ कांग्रेस लीडर के इस बयान पर साइना नेहवाल ने खरी-खरी सुनाई है।

नेहवाल ने की आलोचना

साइना नेहवाल में कांग्रेस लीडर के बयान की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘महिलाओं को रसोई तक ही सीमित रहना चाहिए – ऐसा कर्नाटक के एक शीर्ष नेता शमनूर शिवशंकरप्पा जी ने कहा है। दावणगेरे से भाजपा उम्मीदवार गायत्री सिद्धेश्वरा जी पर लैंगिक टिप्पणी की उस पार्टी से कम से कम उम्मीद की जाती है जो कहती है कि लड़की हूं लड़ सकती हूं।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘जब मैंने खेल के मैदान पर भारत के लिए मेडल जीते, तो कांग्रेस पार्टी पसंद कहती कि मुझे क्या करना चाहिए था? ऐसा क्यों कहा जाए जबकि सभी लड़कियां और महिलाएं किसी भी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सपना देखती हैं।’

 

Visited 111 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

EPFO से 3 दिन में मिलेंगे 1 लाख रुपए, बदल गया नियम

नई दिल्ली: EPFO अपने नियमों में फिर एक बदलाव हुआ है। इसके तहत मेंबर्स के अकाउंट में तीन दिन के भीतर एक लाख रुपए आ आगे पढ़ें »

ऊपर