दुनिया में भूखे पेट सो रहे 80 करोड़ से ज्यादा लोग, हैरान करने वाली रिपोर्ट | Sanmarg

दुनिया में भूखे पेट सो रहे 80 करोड़ से ज्यादा लोग, हैरान करने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: एक तरफ जहां अमीर और अमीर होते जा रहे हैं। वहीं दूसरी और गरीब और गरीब होते जा रहे हैं। अब इस पर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट की मानें तो पूरी दुनिया में आज भी 80 करोड़ लोग भूखे सो जाते हैं। इससे पता चल रहा है कि आधुनिक और विकसित दुनिया में भी लोगों को खाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। बता दें कि ये रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से जारी किया गया है। इसके अलावा कहा गया है कि दुनिया में लोगों के खाने के लिए प्रयाप्त मात्रा में खाना उपलब्ध है। लेकिन लोग खाने की बर्बादी करते हैं।

 

गांव से ज्यादा शहर के लोग खाना करते हैं बर्बाद

संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से एक डाटा जारी किया गया है। इस रिपोर्ट को ‘फूड वेस्ट इंडेक्स रिपोर्ट 2024’ नाम दिया गया है। हालांकि ये आंकड़े साल 2022 के बताए जा रहे हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2022 में दुनियाभर में 1.05 बिलियन टन खाना वेस्ट कर दिया गया। रिपोर्ट की माने तो खाने की बर्बादी में में कोई भी देश कम नहीं है। चाहे वो अमीर देश हो या गरीब देश सब खाने बर्बाद करने में लगे हुए हैं। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि गांव के लोग खाने को कम बर्बाद करते हैं वहीं शहर के लोग ज्यादा खाना बर्बाद कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह है कि गांव के लोग ज्यादा खाना एक बार में नहीं लेते हैं। इसके अलावा वो बचा हुआ खाना अपने पालतू जानवर को खिला देते हैं।

84 लाख करोड़ का अनाज बर्बाद

संयुक्त राष्ट्र ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि साल 2022 में 1 ट्रिलियन डॉलर के खाने बर्बाद हो गए। इसे भारतीय रुपए में देखा जाए तो ये करीब 84 लाख करोड़ रुपए के बराबर होता है। ये खाना उस साल में करीब 1.05 बिलियन टन के बराबर था। इसका मतलब है कि लोगों के खाने के लिए मौजूद कुल खाने का 19 प्रतिशत था। इसके अलावा फूड सर्विस के द्वारा 29 करोड़ टन खाना वेस्ट किया गया। वहीं, रिटेल सेक्टर के द्वारा 13 करोड़ टन खाना बर्बाद हो गया।

औसतन 79 किलो खाना वेस्ट

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट की मानें तो दुनिया भर में साल 2022 में औसतन हर व्यक्ति ने 79 किलो खाना वेस्ट कर दिया है। वहीं गरीब देशों ने अमीर देशों की अपेक्षा सिर्फ औसतन 7 किलो ही कम खाना बर्बाद किया है। यानी गरीब देशों में औसतन एक शख्स ने 72 किलो अनाज वेस्ट किया है। आपको बता दें कि ये खाना ऐसे समय में बर्बाद किया जा रहा है जब दुनियाभर में 78.3 करोड़ से अधिक शख्स भूखे पेट सोने के लिए मजबूर हैं। वहीं, विश्व के 1/3 फिसदी लोगों पर फूड सिक्योरिटी का संकट आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है।

Visited 79 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर