National Boxing Championship 2024: विनेश फोगाट ने जीता स्वर्ण पदक | Sanmarg

National Boxing Championship 2024: विनेश फोगाट ने जीता स्वर्ण पदक

जयपुर : एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट ने रविवार को यहां आईओए की तदर्थ समिति द्वारा आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में 55 किग्रा वजन का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विनेश ने अपने अनुभव से मध्य प्रदेश की ज्योति को 4-0 से मात दी जबकि यह शीर्ष पहलवान ऊंचे वजन वर्ग में हिस्सा ले रही थी। रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) का प्रतिनिधित्व कर रही 29 वर्षीय विनेश ने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में 50 किग्रा का स्वर्ण पदक जीता था जबकि 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 53 किग्रा वजन वर्ग में खिताब जीता था। एक अन्य मुकाबले में 2021 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता हरियाणा की अंशु मलिक ने 2020 एशियाई चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता सरिता मोर (रेलवे) को 59 किग्रा वजन वर्ग में 8-3 से पराजित किया। हरियाणा ने 189 अंक से शीर्ष स्थान हासिल किया। आरएसपीबी 187 अंक से दूसरे स्थान पर जबकि पुडुचेरी 81 अंक से तीसरे स्थान पर था। पुरुषों के ग्रीको रोमन वर्ग में आरएसपीबी 208 अंक से समग्र विजेता रहा जिसके बाद सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (127 अंक) दूसरे और महाराष्ट्र (113 अंक) तीसरे स्थान पर रहा।सोमवार को पुरुष वर्ग की फ्रीस्टाइल स्पर्धा होंगी।

Visited 147 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर