Kolkata News: राज्य में अपनी ताकत बढ़ा रहा है दमकल विभाग | Sanmarg

Kolkata News: राज्य में अपनी ताकत बढ़ा रहा है दमकल विभाग

कोलकाता : राज्य का दमकल विभाग ज्यादा से ज्यादा फायर स्टेशन तैयार करने पर जोर दे रहा है। वहीं कई पुराने फायर स्टेशन को अत्याधुनिक भी किया जा रहा है। जल्द ही 3 फायर स्टेशन तैयार होने को हैं। इनमें हावड़ा, बिराटी व सवांग शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक इन तीनों ही फायर स्टेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब शुरू होने के कगार पर हैं। सवांग और बिराटी दोनों ही 2 हाईटेक दमकल गाड़ियों वाली स्टेशन होगी। लंबे समय से ही इन दो जगहों पर फायर स्टेशन की जरूरत महसूस की जा रही थी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में 157 फायर स्टेशन हैं। वहीं मार्च के अंत तक कुल संख्या 162 तक होने की उम्मीद जतायी गयी है इनमें हावड़ा, बिराटी व सवांग फायर स्टेशन तीनों ही शामिल हैं। वहीं लेकटाउन व दुबराजपुर फायर स्टेशन के लिए काम जारी है।

शहर में दो अत्याधुनिक फायर स्टेशन पर काम जारी है। इनमें टालीगंज तथा कालीघाट फायर स्टेशन शामिल हैं। एक अधिकारी के मुताबिक 2024 – 2025 वित्तीय वर्ष तक काम पूरा होने की उम्मीद है। ये दोनों ही फायर स्टेशन हाईटेक होंगे। दमकल विभाग टालीगंज फायर स्टेशन पर करीब 10 करोड़ रु. तथा कालीघाट पर 6 करोड़ तक खर्च हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि शहर के ये दोनों ही फायर स्टेशन काफी पुराने हैं। कालीघाट फायर स्टेशन टालीगंज से भी पुराना है।

Visited 137 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर