कोलकाता क्यों बना हुआ है देश का सबसे सुरक्षित शहर ?

Fallback Image

कोलकाता : भारत के सबसे बड़े महानगरों में से एक सिटी ऑफ जॉय कोलकाता को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने लगातार तीसरे साल देश का सबसे सुरक्षित शहर घोषित किया है। यहां अपराधों की संख्या पिछले तीन सालों से कम हो रही है। यहां की प्रति लाख की जनसंख्या पर दर्ज किए गए आपराधिक मामलों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। हैरान करने वाली बात है कि महानगर होने के बाद भी यह शहर बहुत सुरक्षित है। आमतौर पर दुनिया के महानगर अपराधों के लिहाज से बहुत सुरक्षित नहीं माने जाते हैं। देश के दूसरे इलाकों से आने वालें अजनबियों की संख्या, जनसंख्या का भारी दबाव, गरीबी, जैसे कई कारण हैं जिनसे किसी शहर में अपराध बढ़ सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि ऐसे कारणों से महानगर में अपराध अधिक ही हों। इस तथ्य की पुष्टि भारत के राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने की है, जिसने कोलकाता को इस साल भी देश का सबसे सुरक्षित शहर घोषित किया है। लेकिन आखिर कोलकाता में ऐसी क्या खास बात है कि इसे देश का सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है?
पिछले दो सालों से सबसे सुरक्षित शहर
कोलकाता भारत का ऐसा शहर है जो पिछले दो सालों से देश का सबसे सुरक्षित शहर बना हुआ था। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने इसे लगातार तीसरी बार देश का सबसे सुरक्षित शहर घोषित किया है और यह बात कोई संयोग नहीं है। ब्यूरो के मुताबिक साल 2022 में प्रति लाख की जनसंख्या में 86.5 आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे जो कि देश के किसी भी अन्य शहर की तुलना में सबसे कम है।
कोलकाता के सुरक्षित होने की सबसे बड़ी वजह यह है कि यहां संगठित अपराध नहीं है। इसके अलावा यहां की सड़कों की प्रकाश व्यवस्था बहुत अच्छी है। चुस्त निगरानी और आपात व्यवस्थाएं इस शहर में शांति कायम रखने और अपराध नियंत्रण करने में आसानी हो जाती है। कोलकाता पूर्वी भारत का सबसे बड़ा महानगर होने के साथ पूर्वी भारत का प्रतिनिधित्व भी करता है। यह एक समय भारत की राजधानी हुआ करता था और अंग्रेजी शासन के दौरान उनके उपनिवेशों में लंदन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे अहम शहर माना जाता है। यहां देश में सबसे पहले आधुनिक विकास हुआ और आज भी यह शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा केंद्र है।
बाहर से आने वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा शहर
यह बाहर से आने वालों के लिए बहुत अच्छा शहर माना जाता है। यहां के लोग काफी मिलनसार हैं और देखा जाता है कि वे दूसरों के मदद करने को तैयार भी रहते हैं। वहीं यहां हिंसक अपराध अपेक्षाकृत कम है। गौर करने वाली बात यह है कि यहां अपराध दर पिछले सात वर्षों से गिर रही है। देश के अन्य प्रमुख शहरों की तुलना में, कोलकाता अपने रहने की कम खर्चे के लिए जाना जाता है, न केवल भोजन कोलकाता में एक सस्ती और अच्छी तरह से जुड़ी सार्वजनिक परिवहन प्रणाली है। यहां हर वर्ग के लोगों के लिए संभावनाएं पाई जाती हैं। यहां के भोजन की विविधता लोगों को समाहित करने में योगदान देती है और शिक्षा के क्षेत्र में यहां के संस्थान दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।

 

Visited 9,166 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Sushil Modi : पंचतत्व में विलिन हुये सुशील मोदी

पटना : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी के पार्थिव शरीर को मंगलवार करीब 2.20 बजे दिल्ली से पटना एयरपोर्ट लाया गया। एयरपोर्ट पर आगे पढ़ें »

ऊपर