जब कुतुब मीनार से लॉन्च हुआ चंद्रयान-3, देखें वायरल वीडियो | Sanmarg

जब कुतुब मीनार से लॉन्च हुआ चंद्रयान-3, देखें वायरल वीडियो

नई दिल्ली: जी20 शिखर सम्मेलन के लिए राजधानी दिल्ली में तैयारी पूरी हो चुकी है। दुनिया के कई देशों के नेता इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं। पूरी दिल्ली में सम्मेलन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जी20 सम्मेलन 9 से 10 सितंबर तक चलने वाला है। हर तरफ चमकदार रौशनी और हरियाली से दिल्ली को सजाया गया है। हर चाक-चौराहे पर सुरक्षाबलों की कड़ी नजर है। लेजर लाइट से दिल्ली सज चुकी है। इसी बीच कुतुब मीनार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देश की उपलब्धियों और विरासत को दर्शाया गया है।

उड़ता हुआ स्पेसक्राफ्ट दिखाया गया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो में कुतुब मीनार पर लेजर शो दिखाई दे रहा है। जिसमें देश की तमाम विरासतों को लेकर दिखाया गया है। इसमें चंद्रयान-3 को लेजर लाइट के जरिए लॉन्च करते हुए दिखाया गया है। लेजर शो में मीनार पर भारत के कुछ प्रमुख गांवों को भी दिखाया गया। इसमें गुजरात के होडका और डांग गांव का नाम भी शामिल रहा। मीनार पर कई तरह के रंगों से बनी कलाकृतियों को दिखाया गया है। जो बेहद शानदार लग रहा है। इसके अलावा चंद्रयान-3 मिशन को लॉन्च करते हुए सफेद रंग का स्पेसक्राफ्ट तेजी से उड़ता हुआ नजर आता है। 32 सेकेंड का यह वायरल वीडियो बेहद मजेदार है।

 

बता दें कि ये वीडियो कब की है इसे लेकर कोई सटीक जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

Visited 84 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर