Paris: Eiffel Tower को बम से उड़ाने की धमकी, सभी टूरिस्ट को निकाला गया | Sanmarg

Paris: Eiffel Tower को बम से उड़ाने की धमकी, सभी टूरिस्ट को निकाला गया

फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टावर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद टावर को खाली कराया गया है।

Eiffel Tower Bomb Threat: फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित एफिल टावर को शनिवार (12 अगस्त) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के बाद टावर में मौजूद लोगों को वहां से निकाला गया। जानकारी के मुताबिक पूरे टावर को खाली कराया गया है। मौके पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात है और बम ढूंढने की कोशिश जारी है। शनिवार दोपहर को सूचना देकर कहा गया कि कुछ ही घंटों में टावर को उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद तीन मंजिला इमारत को खाली कराया गया। दूसरी ओर सूचना मिली कि एक रेस्तरां में बम छिपाया गया है। इसके सुरक्षा बलों ने बम निरोधक दस्ते के साथ मिलकर वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाकर पूरे टावर को खाली कराया। फिलहाल खबर लिखने तक किसी भी तरह की बम मिलने की जानकारी नहीं मिली है।

बता दें कि एफिल टावर घूमने के लिए कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच गुजरना पड़ता है। साउथ पिलर पर एक पुलिस स्टेशन है जहां हाई सिक्योरिटी रहती है। निगरानी के लिए पुलिस वीडियो सर्विलांस की भी मदद लेती है।

एफिल टावर के बारे में जानकारी

1889 में बनें एफिल टावर की ऊंचाई 324 मीटर है। टावर को बनाने में 18 हजार 38 लोहे के टुकड़ों और ढ़ाई मिलियन कीलों का इस्तेमाल किया गया है। इसका निर्माण करने में 2 साल 2 महीना 5 दिन का समय लगा था।

Visited 17 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर