आज मनाया जा रहा है World Music Day | Sanmarg

आज मनाया जा रहा है World Music Day

कोलकाता : संगीत सुनना हर उम्र के व्यक्ति को पसंद है फिर चाहे युवा हो या वयस्क। हम यह कह सकते हैं कि आज संगीत लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुकी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संगीत को एक दिन भी समर्पित किया गया है, जिसे विश्व संगीत दिवस के रुप में जाना जाता है। विश्व संगीत दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। प्रत्येक साल की तरह इस साल भी विश्व संगीत दिवस 21 जून यक़नी आज मनाया जा रहा है।

 

कब हुई थी विश्व संगीत दिवस की शुरुआत? 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगीत दिवस की मनाने करने का प्रस्ताव वर्ष 1981 में फ्रांस के कल्चरल मिनिस्टर मौरिस फल्यूरेट ने रखी थी, जिसके बाद फ्रांस के कल्चरल मिनिस्टर जैक लंग की पहल पर वर्ष 1982 में 21 जून को पहली बार फ्रांस Fete de la Musique में विश्व संगीत दिवस मनाया गया। दुनिया में संगीत की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही थी। संगीत की इस बढ़ती लोकप्रियता के मद्देनजर जल्दी ही ये दिन वर्ल्ड म्यूजिक डे के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा।
विश्व संगीत दिवस का महत्व 
वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवन में हर कोई संगीत सुनना सुनना पसंद करता है। कई शोधों में पाया गया है कि संगीत तनाव को भी दूर करता है। संगीत तनाव भरे इस जीवन में संगीत औषधि के रुप में काम करता है। संगीत मुड को बुस्ट करता है और डिप्रेशन को कम करने में भी मदद करता है। वहीं अगर संगीत दिवस की बात करें तो विश्व संगीत दिवस के जरिए विश्व के सभी संगीत कलाकारों को एक मंच पर लाया जाता है और उन्हें सम्मानित किया जाता है। इसके साथ ही लोगों की बीच संगीत का संगीत वाद्ययंत्रों का सम्मान करना सिखाया जाता है।

क्या विश्व संगीत दिवस 2023 की थीम? 
21 जून 2023 को 42वां विश्व संगीत दिवस मनाया जा रहा है। हर साल विश्व संगीत दिवस का एक नया थीम तय किया जाता है। इस साल अभी विश्व संगीत दिवस की थीम तय नहीं किया गया है। साल 2022 के विश्व संगीत दिवस की थीम “म्यूजिक एट द इंटरसेक्शन” थी।

 

Visited 156 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर