जयपुर: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 8 और 9 अक्टूबर को उत्तर पश्चिमी एवं उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि शेष अधिकांश क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रहेगा। पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा, जबकि अलवर में 12.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान धौलपुर में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर के कई हिस्सों में सोमवार दोपहर बाद से बादल छाए रहे हैं।
संबंधित समाचार:
- Kolkata Rain Alert: पूजा घूमने निकलें तो छाता साथ…
- Kolkata Heavy Rain Alert : पूजा के दौरान जमकर बारिश…
- राजस्थान से मानसून का विदाई का समय नजदीक, जल्द बदलेगा मौसम
- Kolkata Rain Alert: बंगाल में बारिश का कहर, अगले कुछ…
- West Bengl Rain Alert: कल पश्चिम बंगाल में होगी…
- Kolkata Rain Alert: कोलकाता में जारी रहेगी बारिश,…
- Bengal Weather Update : आज से लगातार 7 दिनों तक…
- लखनऊ समेत यूपी में बारिश और आंधी का खतरा, मौसम विभाग…
- West Bengal Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया…
- कोलकाता: 2024 के तीसरे क्वार्टर में आवासनों की…
- Kolkata Weather Update : पारा 33 डिग्री मगर एहसास…
- Kolkata vegetables Price: काेलकाता में मौसम की मार…
- Durga Puja 2024 : मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पूजा मूड…
- Durga Puja के दौरान कुछ ऐसा रहेगा कोलकाता का मौसम
- संदीप घोष ने पॉलीग्राफ टेस्ट में की थी गुमराह करने…