महाभारत की द्रौपदी रूपा गांगुली गिरफ्तार, क्या है मामला?

महाभारत की द्रौपदी रूपा गांगुली गिरफ्तार, क्या है मामला?
Published on

कोलकाता: जानी-मानी अदाकारा और भाजपा नेता रूपा गांगुली को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। वह महाभारत में द्रौपदी के किरदार के लिए मशहूर हैं। उनकी गिरफ्तारी गुरुवार की सुबह हुई, जब वह कोलकाता के बांसद्रोणी इलाके में एक 14 साल के स्कूली बच्चे की मौत के मामले में विरोध प्रदर्शन कर रही थीं।

मामला क्या है?

आपको बता दें कि बुधवार को, एक खुदाई करने वाली मशीन की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद, रूपा गांगुली ने बांसद्रोणी पुलिस स्टेशन के बाहर रातभर प्रदर्शन किया। उनका लक्ष्य था कि घटना के जिम्मेदार लोगों को सजा मिले। गुरुवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

क्या कहा रूपा गांगुली ने?

गुरुवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद, रूपा गांगुली ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैंने किसी को परेशान नहीं किया। मैंने किसी के काम में बाधा नहीं डाली। मैं वहां शांति से बैठी थी ताकि उस लड़के की हत्या करने वालों को पकड़ा जा सके।" रूपा गांगुली की गिरफ्तारी और उनके द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन इस समय चर्चा का विषय बन गया है, और सोशल मीडिया पर उनके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। यह मामला न केवल उनकी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर, बल्कि समाज में हो रहे अन्याय के खिलाफ उनकी आवाज़ उठाने के लिए भी महत्वपूर्ण है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in